Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ
काजल अग्रवाल ने अपनी हल्दी पर पहना येलो आउटफिट और फूलों की ज्वेलरी, देखें स्टनिंग लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बी टाउन के साथ साथ साउथ सिनेमा का भी जाना माना ना है। इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुी हैं। काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ साथ फेरे लेने वाली हैं। काजल के घर पर शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। आज काजल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हैं। एक्ट्रेस ने इंटाग्राम पर प्री वेडिंग फंक्शन की फोटो शेयर की हैं। काजल ने सोशल मीडिया पर मेहंदी की फोटो शेयर की हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की फोटो वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी के दौरान येलो कलर का सूट पहना हुआ हैं। काजल के येलो कलर के सूट पर पिंक कलर का फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। न्यूड पिंक आईशैडो और न्यूड पिंक लिपस्टिक में काजल बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। काजल ने अपने आउटफिट के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई हैं। पिंक और व्हाइट फूलों की ज्वैलरी में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके माथे पर छोटी पिंक बिंदी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही हैं।

काजल अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'क्यों हो गया ना' से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम किया है। आज के समय में काजल साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बता दे कि काजल अग्रवाल ने इसी महीने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में बताया था कि वे 30 अक्टूबर को मुंबई में गौतम के संग शादी करेगी। गौतम मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन है। वह इंटीरियर डिजाइन ई कॉमर्स फ्लेटफॉर्म के मालिक है।




Click it and Unblock the Notifications