Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Cannes Film Festival से सामने आया दीपिका पादुकोण का लुक, फैंस हुए मदहोश
72वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, धीरे-धीरे करके ग्लैमर्स जगत से जुड़ी कई सेलिब्रेटिज का लुक सामने आ रहा है। कांस फेस्टिवल में अब दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया है। इस पहले कांस रवाना होने से पहले भी दीपिका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी।

कांस में दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस ड्रेस का मेन अट्रेक्शन था इसका स्टेटमेंट बो। दीपिका की ये ड्रेस पीटर डुंडास द्वारा कस्टमाइज्ड था। दीपिका का ये लुक एक खूबसूरत तोहफ के तरह नजर आ रहा था, उनका ये स्टेटमेंट बो गाउन उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।

मेकअप की बात करें तो लंबे समय बाद दीपिका ने रिवर्स कैट आई लुक का इस्तेमाल किया, जो उनकी ड्रेस का साथ परफेक्ट था। दीपिका की ड्रेस के अलावा उनका पोनी टेल भी उनके लुक का आकर्षक बना रहा था। इसके अलावा अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने डायमंड ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहने थे। साथ ही उन्होंने अपने गाउन से मैच करते हुए ब्लैक हील्स पहने थे।

दीपिका की इन फोटोज में पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा- और पास । इसके अलावा रणवीर ने लिखा- Elegance की Moorat!



Click it and Unblock the Notifications
