Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कांस 2019 दीपिका ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, ट्रोलर्स ने कहा 'फूलगोभी' और 'लूफा'
शुक्रवार की शाम दीपिका पादुकोण दूसरी बार कांस फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर नजर आई। हर बार रेडकार्पेट पर अपने दिलकश लुक से फैंस को इम्प्रेस करने वाली दीपिका पेरोट ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने सिर पर बांधना स्कार्फ पहना हुआ था। दीपिका का ये एक्सपैरिमेंट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया में दीपिका का ये लुक सामने आने के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया।
बात करें दीपिका के लुक की तो दीपिका ने कांस में दूसरे दिन डिजाइनर गिआम्बेटिस्टा वाली की ड्रेस पहनी थी। दीपिका ने सिर में Emily London का Headwear पहना रखा था।

उन्होंने ड्रेमेटिक ड्रेस के साथ स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप और मिडल पार्टेड बन से अपने लुक को कंम्पलीट किया। दीपिका कांस फेस्टिवल में 'लॉरियल पेरिस' कॉस्मेटिक की ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर शिरकत की है।

ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
दीपिका के लुक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ड्रेस वैसे ही काफी ड्रेमेटिक है तो हेडपीस की क्या जरूरत थी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मेट गाला में नॉर्मल कपड़े पहने और कांस में ड्रामेटिक लुक में आ गईं। किसी ने दीपिका को कच्चे आम के फ्लेवर वाला बर्फ का गोला कहा तो एक यूजर्स ने दीपिका को फूलगोभी तो किसी ने लूफा कह दिया।

पति रणवीर ने की तारीफ
वहीं जहां ट्रोलर्स जमकर दीपिका के इस लुक का मजाक बना रहे हैं, वहीं उनके पति रणवीर को उनका ये लुक काफी पसंद आया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर दीपिका के लुक की खूब तारीफ की।
बता दें किफेस्टिवल के पहले दिन दीपिका ने ब्लैक और वाइट Dundas गाउन पहना था। हाई पोनीटेल ने उनकी अपीयरेंस को फैंस ने खूब सराहा था।



Click it and Unblock the Notifications
