Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
रेड कार्पेट पर Boss Lady अंदाज में पहुंची सोनम , Ralph & Russo के टक्सीडो में ली बोल्ड एंट्री
कांस 2019 के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर ने दूसरे दिन भी अपने स्टाइल का जादू बरकरार रखते हुए बहुत दमदार एंट्री ली। अपने फैशन और स्टाइल सेंस से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया क्यों उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा के खिताब से नवाजा गया है। बात करें उनके 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल में पहली अपीरियंस की तो रेड कार्पेट पर सोनम डिजाइनर Ralph & Russo Couture की बोल्ड व्हाइट टक्सीडो सूट में नजर आई।

सोनम ने अपने इस लुक से सभी को इंप्रेस किया। इस व्हाइट टक्सीडो में एक लॉन्ग ट्रेल भी थी, जो इस ड्रेस का अट्रेक्शन बढ़ाने का काम कर रही थी। सोनम का ये Bossy लुक उनके अब तक के सबसे बेहतरीन कांस लुक्स में से एक है। सोनम के इस लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए 155 कैरेट के कोलंबियाई पन्ने के नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया गया। सोनम के इस अपीयरेंस ने वहां मौजूद कई हसीनाओं के लुक्स को मात दे दिया।

मेकअप की अगर बात करें तो ग्लोसी न्यूड लिपस्टिक के साथ डार्क आईशैडो और कैट आई लाइनर के साथ आंखों को ड्रेमेटिक लुक दिया। वहीं उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ नीट टाइट बन में बांधा था। सोनम ने अपने इस टक्सीडो लुक को Jimmy Choo की मैचिंग व्हाइठ हील्स के साथ पूरा किया।

दूसरे दिन रेड कार्पेट पर चलने से पहले सोनम का लुक ब्राइट और पॉप कलर में नजर आया। वे यहां Ashi Studio के एक खूबसूरत सनशाइन येलो आउटफिट में दिखीं। ब्राइट येलो कलर का ये ऑफ-शोल्डर बैकलेस गाउन सोनम को बहुत सूट कर रहा था। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उनके बालों को पीछे की तरफ लो लूप पोनटेल में बांधा गया है। इस दौरान Chopard ज्वैलरी से अपने लुक को एक्सेसराइज किया। सोनम ने ब्राइट रेड लिपस्टिक और विंग्ड लाइनर से अपने लुक को बोल्ड बनाया। उन्होंने मैचिंग येलो स्ट्रेपी हील्स से अपने इस स्टाइलिश लुक को पूरा किया। सोनम के इस य ड्रेस को 'गार्डन ऑफ द किंग्स इन कस्टम' नाम दिया है।
इससे पहले कांस फेस्टिवल 2019 में सोनम के 3 अलग-अलग लुक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें पहले Valentino के रेड रफल आउटफिट, Elle Saab के नेवी ब्लू गाउन, अबु जानी-संदीप खोसला की रॉयल गोल्डन आउटफिट में नजर आ चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
