Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोल्डन सीक्वेंस गाउन में बेहद गार्जियस नजर आ रही हैं केरी मुलिगन
केरी मुलिगन, जिन्हें डार्क कॉमेडी प्रॉमिसिंग यंग वुमन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था, ने वैलेंटिनो गाउन में कालीन पर कदम रखा। वह इस इवेंट में गोल्डन गाउन सेपरेट्स में नजर आई दिखीं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि केरी अपने इस सीक्वेंस गाउन में बेहद स्टनिंग दिख रही थीं और उनके इस गाउन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा-

केरी मुलिगन के इस लुक को निकी येट्स द्वारा स्टाइल किया गया। उनका नाम साल 2010 के ऑस्कर में एन एजुकेशन मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने एक ऑर्गेन्डी क्यूइवर ड्रेस पहनी थी जिसमें सीक्वेंस और पर्ल रिफलेक्शन था। गाउन में ऑफ-शोल्डर बॉडिस और फ्लेयर्ड पैनलेड स्कर्ट के बीच एक स्लिट भी था, जो उनके गाउन को एक बोल्ड लुक दे रहा था। 93 वें एकेडमी अवार्ड ने एक ड्रेस कोड जारी किया, जिसका उद्देश्य इंस्पिरेशनल और एंस्पिरेशनल का फ्यूज़न था और केरी मुलिगन का आउटफिट इसमें एकदम खरा उतर रहा था। मूल रूप से इसका मतलब था कि लॉस एंजिल्स में ऑस्कर में भाग लेने वाले पजामा, स्वेटपैंट या हुडी में नहीं आ सकते।
इस अवॉर्ड फंक्शन में केरी के गाउन ने यकीनन हर किसी का दिल जीत लिया था। उसने कार्टियर ब्रांड से मिनिमल एसेसरीज की मदद से अपने लुक को और भी खास बनाया। एसेसरीज में कैरी ने ईयररिंग्स व स्टेटमेंट रिंग्स को कैरी किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, केरी मुलिगन ने सटल ब्राउन टोन्स के साथ अपने लुक को ग्लोइंग बनाया। उन्होंने शीयर पाउडर, ब्लैम मस्कारा से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया। वहीं उन्होंने अपने नेल्स पर ग्लॉसी गोल्डन नेलपेंट अप्लाई किया। जिस पर ग्लिटर लुक उनके हाथों की शोभा बढ़ा रहा था। वहीं हेयर्स को उन्होंने बन लुक दिया।
हालांकि, केरी मुलिगन ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन उन्होंने अपने लुक से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया। इस गोल्डन गाउन में केरी मुलिगन बहुत खूबसूरत लग रही थी। आपको उनका यह गाउन लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
