Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ईद पर आहाना कुमरा, दीया मिर्जा और फातिमा शेख की तरह ब्लू कुर्ता सेट पहनकर दिखें खास
ईद उल फितर को बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और ऐसे में यकीनन आपके मन में एक उत्साह होगा कि इस खास मौके पर विशेष क्या पहना जाए। हाल ही में हमने आपको सेलेब्स के कुछ रेड कुर्ता सेट के बारे में बताया था, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप अपना ईद लुक सलेक्ट कर सकती है, लेकिन इस बार, हम ब्लू कुर्ता सेट के बारे में बात करेंगे।

ब्लू एक रॉयल कलर है और इसलिए फेस्टिवल लुक में आप ब्लू कलर को चुन सकते हैं। इस लेख में हमने आपके लिए आहाना कुमरा, दीया मिर्ज़ा और फातिमा सना शेख के शानदार ब्लू कुर्ता सेट्स को डिकोड किया है, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

आहाना कुमरा का ब्लू कुर्ता सेट
हाल ही में, आहाना कुमरा ने अपने ब्लू कलर के कुर्ता सेट से सबको इंस्पायर किया। लिपस्टिक अंडर माय बुरखा एक्ट्रेस ने की अभिनेत्री ने अद्या कॉउचर से एक फ्लोरल पैटर्न वाला कुर्ता सेट पहना। स्काई ब्लू फ्लोरल बेस के साथ, उसके शरारा सूट में डार्क ब्लू फ्लोरल एसेंट के साथ-साथ गोल्ड पाइपिंग की गई थी। वहीं शरारा के हेम पर ब्लू कलर के दो शेड उभरकर रहे थे। आहाना ने इस शरारा सेट के साथ एक फ्लोरल बार्डर का दुपट्टा भी कैरी किया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ आइवरी पैटर्न जूतियों को पेयर किया। इसके साथ उन्होंनं एथनिक हुप्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। मेकअप को उन्होंने ड्यूई टोन लुक दिया और हेयर्स में सॉफ्ट कर्ल लुक बेहद खास लग रहा था।

दीया मिर्ज़ा का ब्लू कुर्ता सेट
दीया मिर्जा के इस लुक को Theia Tekchandaney द्वारा स्टाइल किया गया और दीया मिर्ज़ा अपने नीले रंग के कुर्ता सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह आउटफिट पायल खंडाला के ब्रांड से आया था। रहना है तेरे दिल में एक्ट्रेस का कुर्ता नीला था और लीफ ग्रीन प्लाजो के साथ पेयर करके बेहद ही खूबसूरत तरीके से कलर ब्लॉकिंग की। चूंकि इस बार आप घर पर रहकर ईद सेलिब्रेट करने वाली हैं तो उसके लिए दीया का यह ब्लू कुर्ता सेट एकदम परफेक्ट है, क्योंकि यह लाइट और मिनिमल लुक दे रहा था। उनके इस ब्लू कुर्ते के नेकलाइन में गोल्ड टोन वर्क था। दीया ने अपने इस कुर्ते के साथ अपराजिता तूर से आई कोल्हापुरियों को स्टाइल किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने गोल्ड टोन्ड नेकपीस को पहना, जो मिनेराली ब्रांड से था। वहीं मेकअप में, पिंक लिप शेड, हाईलाइटेड चीकबोन्स और सूक्ष्म कोहल उनके लुक को और भी खास बना रहा था। वेवी हेयर्स में यकीनन दीया मिर्जा बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।

फातिमा सना शेख का ब्लू कुर्ता सेट
फातिमा सना शेख ने इस लुक में रीगल वाइब्स को एक्साइड किया। उनका यह ब्लू कुर्ता सेट उन महिलाओं के लिए आदर्श है, जो वास्तव में ईद उल-फ़ितर 2021 के लिए खुद को बेहतरीन तरीके से ड्रेसअप करना चाहती हैं। उनके रॉयल ब्लू कुर्ता सेट को सिल्वर टोन द्वारा हाईलाइट किया गया था। उनके आउटफिट में लंबे कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड ट्राउज़र शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने अपने कुर्ते के साथ ब्लू दुपट्टे को भी पेयर किया, जो लाइट हल्का था। उनका कुर्ता सेट रॉ मैंगो से आया था और इसे अक्षिता सिंह द्वारा स्टाइल किया गया था। उन्होंने आम्रपाली और जरीन से आए स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। मेकअप में ब्राइट पिंक लिप शेड और कंटूरेड चीकबोन्स उनके लुक को हाईलाइट कर रहा था। मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।



Click it and Unblock the Notifications
