Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ऑलिव ग्रीन साड़ी में बेहद गार्जियस नजर आ रही हैं अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल से भी सबको इंस्पायर करती हैं। हाल ही में अदिति ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं, जिसमें वह हर बार की तरह बेहद ही एलीगेंट और गार्जियस लग रही थीं। अदिति के इस लुक को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया था। अदिति ने इस लुक में ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। पिंक पंखुडियों के उपर पोज़ देते हुए उनका फेमिनिन अवतार बेहद ही एलीगेंट लग रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था अदिति का यह एथनिक वियर लुक-

इस लुक में अदिति राव ने पुनीत बालना साड़ी पहनी थी, जो बेहद आकर्षक थी। अपनी ऑलिव ग्रीन साड़ी के साथ, एक्ट्रेस ने अर्थी टोन को सेलिब्रेट किया। यह एक सिल्क ऑर्गेन्जा साड़ी थी जिसमें गोल्ड थ्रेडवर्क किया गया था। भूमि एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को स्लीवलेस ऑलिव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया, जो उसकी साड़ी के साथ बेहद अच्छा लग रहा था।
अदिति ने अपनी स्टाइलिंग को बेहद ही सावधानी से किया। एसेसरीज की बात हो तो अदिति ने एमरेल्ड एंड गोल्ड चोकर स्टाइल नेकपीस को कैरी किया। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट रिंग्स पहनी थीं, जो द हाउस ऑफ़ एमबीजे से आई थीं। वहीं मेकअप को अदिति ने लाइट ही रखा, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। उन्होंने एक लाइट पिंक लिप शेड, लाइट कोहल के अलावा एक छोटी सी बिंदी पहनी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। वहीं हेयर्स में अदिति ने मिडिल पार्टिंग स्लीक बन बनाया, जिसे गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था।
अदिति राव हैदरी हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। तो आपको अदिति का ऑलिव ग्रीन साड़ी लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
