Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अदिति राव हैदरी की तरह समर्स में पहनें प्रिंटेड पजामा सेट
अदिति राव हैदरी को उनकी एक्टिंग ही नहीं, स्टाइलिंग सेंस के लिए भी जाना जाता है। वह सुनिश्चित करती हैं कि वह जो भी पहनें, उसमें बेहद शानदार दिखें। साड़ियों से लेकर अनारकली तक, या किसी भी कंटेपरेंरी आउटफिट में अदिति को पता है कि हर लुक में उनके खुद को किस तरह स्टाइल करना है। हाल ही में एक बार फिर वह अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर शेयर की, जिसमें वह प्रिंटेड पजामा सेट पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को साइड पार्टिड ओपन लुक दिया और उसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

इस लुक में अदिति ने रोब-स्टाइल पजामा सेट को पहना, जो बूजी बटन लेबल से आया था। अदिति के इस लुक को स्टाइलिस्ट सनम रतनशी ने स्टाइल किया था। अपने मेकअप को बेहद मिनिमम रखते हुए उन्होंने आंखों के चारों स्मोकी इफेक्ट देते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया। यह लुक न सिर्फ इनडोर बल्कि आउटडोर के लिए भी परफेक्ट है। रोब व पजामा में ब्राइट फ्लोरल पिं्रट्स समर्स के लिए एकदम परफेक्ट है और आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ ब्रंच डेट पर जाते समय इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। अधिक ग्लैमरस लुक के लिए पजामा सेट को हील्स के साथ पेयर करें और हेयर्स में लो बन बनाया जा सकता है। पिंक लिप्स और विंग्ड आईलाइनर आपके लुक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाएगा। आप इस लुक में कैज़ुअल आउटिंग के लिए स्नीकर्स और हाई पोनीटेल को भी स्टाइल कर सकती हैं।
अदिति राव हैदरी को आखिरी बार डिजिटल रूप से रिलीज़ हुई फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में देखा गया था और उनकी कई और फ़िल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान हमें उनके और भी अधिक स्टाइलिश लुक देखने को मिलेंगे।अभिनेत्री को जल्द ही अजब दास्तां नामक एंथोलॉजी मूवी में देखा जाएगा, जिसमें शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घायवान और कायज़ ईरानी द्वारा निर्देशित चार शॉर्ट फ़िल्मों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। यह 16 अप्रैल को डिजिटल रूप से प्रीमियर पर सेट है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्राड्यूस किया है।



Click it and Unblock the Notifications
