Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आलिया भट्ट के इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं प्रेग्नेंसी में रिक्रिएट, देखें मॉम-टू-बी के स्टनिंग लुक्स
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान वह अपने नए-नए लुक्स से फैन्स को अपना दीवाना बना रही हैं। आलिया जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। साथ ही, वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में एथनिक से लेकर वेस्टर्न वियर आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। उनका हर लुक एक से बढ़कर एक है। आलिया का स्टाइल उन महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन है, जो प्रेग्नेंसी पीरियड में खुद को किसी एक खास तरह के स्टाइल से बांध लेती हैं। हम आपको आलिया के कुछ मैटरनिटी लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं-

आलिया भट्ट की ब्राउन ड्रेस
अगर आप प्रेग्नेंसी पीरियड में भी एक सेक्सी अवतार कैरी करना चाहती हैं तो आलिया के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में आलिया ने प्लंजिंग नेकलाइन फुल स्लीव्स ब्राउन कलर की ड्रेस को स्टाइल किया है। इस आउटफिट के साथ लाइट ब्राउन टोन्ड मेकअप और वेव्स हेयर उनके स्टाइल को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा वक्त बिताना चाहती हैं तो ऐसे में प्रेग्नेंसी पीरियड में आप खुद को इस तरह स्टाइल कर सकती हैं।
आलिया भट्ट का ब्लू पैंट सूट लुक
अगर आप प्रेग्नेंसी पीरियड में एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक को देखें। उन्होंने प्लेन ब्लू पैंट सूट को एक ट्विस्ट देने के लिए रिप्ड पैंट को स्टाइल किया है। बिग गोल्डन हूप्स और वेव्स पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है। अगर आप ऑफिस में इस लुक को कैरी कर रही हैं, तो पैंट में रिप्ड लुक अवॉयड करें। वहीं, नाइट पार्टीज के लिए यह लुक काफी अच्छा है।
आलिया भट्ट का काफ्तान आउटफिट
अगर आप प्रेग्नेंसी में एक वाइब्रेंट और कूल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का यह लुक काफी अच्छा लगेगा। आलिया ने ब्लू कलर के काफ्तान को अपने लुक का हिस्सा बनाया है, जिसमें बेहद ही खूबसूरत वर्क किया गया है। ऑक्सीडाइज्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स और छोटी ब्लैक बिन्दी उनके लुक को और भी अधिक एन्हॉन्स कर रही है। आप चाहें तो आलिया की तरह काफ्तान आउटफिट पहन सकती हैं या फिर काफ्तान शरारा सेट भी बेहद अच्छा लगेगा।
आलिया भट्ट का ब्लैक सूट लुक
अगर आप प्रेग्नेंसी में केजुअल में भी बेहद ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं तो आलिया भट्ट की तरह ब्लैक सूट पहन सकती हैं। इस वी शेप्ड सूट के साथ गोल्डन एंब्रायडरी और लूज स्लीव्स उनके लुक को एन्हॉन्स कर रहे हैं। अगर आप इवनिंग में आलिया के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में स्मोकी आइज लुक मेकअप किया जा सकता है।

आलिया भट्ट का येलो पैंट सूट लुक
आलिया भट्ट का यह लुक बेहद ही ब्राइट है। येलो कलर के पैंट सूट को उन्होंने प्लंजिंग ब्लैक टी के साथ पेयर किया है। आलिया ने पैंट सूट में नो मेकअप लुक रखा है, लेकिन फिर भी वह बेहद ही ग्लोइंग नजर आ रही हैं। इस लुक को रिक्रिएट करते हुए आप ओपन हेयर की जगह पोनीटेल लुक भी रख सकती हैं।

आलिया भट्ट सीक्वेंस आउटफिट लुक
आलिया भट्ट का यह लुक डीजे या नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। ब्लैक और सिल्वर सीक्वेंस शॉर्ट आउटफिट के साथ उन्होंने नो एसेसरीज लुक रखा है। वहीं स्मोकी आइज और ब्लेजर उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। अगर आप आलिया भट्ट के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में लॉन्ग इयररिंग्स को पहन सकती हैं।

आलिया भट्ट का होल्डर नैक येलो ड्रेस
आलिया भट्ट का यह येलो ड्रेस लुक किसी भी पार्टी या बेबीमून वैकेशन के लिए एकदम परफेक्ट है। ब्राइट येलो ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक कलर की हील्स के साथ कलर ब्लॉकिंग की है। लूज ड्रेस होने के कारण उनका बेबी बम्प विजिबल नहीं हो रहा है। लाइट मेकअप और वेव्स पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आलिया का यह मैटरनिटी लुक उनकी क्यूटनेस को कई गुना बढ़ा रहा है।

आलिया भट्ट का लूज पिंक सूट
इस लाइट पिंक कलर में आलिया बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक में भी इस आउटफिट में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। वी नेक लाइट पिंक सूट के साथ येलो वर्क काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने खुद को एक्सेसराइज करने के लिए लाइटवेट झूमकों को कैरी किया है। आप केजुअल में प्रेग्नेंसी पीरियड में आलिया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। वहीं, डे टाइम आउटिंग के लिए आप इसके साथ एक खूबसूरत नेकपीस पहनें। साथ ही, हेयर में बन भी बनाया जा सकता है। इस लूज ड्रेस में आप आसानी से बेबी बंप भी छिपा सकती हैं।

आलिया भट्ट का ब्लैक शरारा सूट
अगर आप प्रेग्नेंसी पीरियड में अपने एथनिक लुक से एक स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो आलिया के इस लुक से आइडिया लें। उन्होंने इस लुक में ब्लैक कलर का शरारा सूट पहना है। इस वी नेकलाइन सूट में मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट उनके लुक को एक रिफ्रेशिंग टच दे रहा है। उन्होंने मेकअप को हमेशा की तरह लाइट रखा है, जबकि ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स से खुद को एक्सेसराइज किया है। किसी फैमिली फंक्शन में आलिया के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
