Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
वेडिंग सीजन में गॉर्जियस दिखने के लिए अनन्या पांडे के लुक्स से लें आइडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। अनन्या पांडे बी टाउन की नई फैशन क्वीन है उनका फैशनेबल और ड्रेसिंग स्टेटमेंट अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की फोटो शेयर की हैं। अनन्या पांडे ने इंडो वेस्टर्न लहंगे में फोटोशूट करवाया है। इंडो वेस्टर्न ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या पांडे के लिए लुक की बात करें तो आप उनके इस लुक को वेडिंग सीजन में कैरी कर सकते हैं। वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। बहन और फ्रेंड की शादी के लिए आप अनन्या पांडे के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। वेडिंग पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए अनन्या का ये लुक एकदम परफेक्ट है। चलिए देखते हैं अनन्या पांडे का स्टनिंग और स्टाइलिश अंदाज।

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की हैं। शेयर फोटो में अनन्या पांडे एक झील में बोट पर बैठी हुई है। एक्ट्रेस इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन झील पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने कॉपर कलर का लहंगा पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ मैचिंग शिमर डीप नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है। डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने हैवी चौकर डायमंड नेकलेस कैरी किया हुआ है। अनन्या पांडे का ये फोटोशूट लीला प्लेस अदयपुर में हुआ है।

अनन्या पांडे के मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो अनन्या पांडे ने इस स्टनिंग आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। अनन्या ने गोल्डन आई मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट ब्राउन शेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या पांडे ने इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ सिंपल हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। अनन्या पांडे ने सेंटर पार्टीशन करके अपने बाल ओपन किए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
