Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
अनन्या पांडे ने पहनी सस्ती ड्रेस, 4 हजार के आउटफिट में फ्लॉन्ट किया फिगर
अनन्या पांडे बी टाउन की फैशनेबल एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अनन्या पांडे बी टाउन के साथ साथ फैशन वर्ल्ड का भी जाना माना नाम है। अनन्या पांडे अपने खास स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। अनन्या अक्सर अपने फैशन स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अनन्या पांडे इन दिनों बोल्ड लुक को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अनन्या पांडे इनदिनों अपनी फिल्म गहराईयां का प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर इवेंट और प्रमोशन के दौरान के महंगे कपड़े पहनते हैं। अनन्या पांडे हाल ही में बेहद सस्ती ड्रेस पहने नजर आईं है। चलिए देखते हैं उनका स्टनिंग अंदाज।

4 हजार के आउटफिट में फ्लॉन्ट किया फिगर
अनन्या पांडे हाल ही में फ्लोरल प्रिंट टॉप और ग्रे कलर की शॉर्ट पैंट में नजर आ रही हैं। कॉर्सेट टॉप और ग्रेट पैंट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अनन्या पांडे की इस ड्रेस की कीमत 4800 रुपए है। अनन्या पांडे का ये आउटफिट लेबल पोलाइट सोसाइटी से लिया गया है।

अनन्या पांडे स्टनिंग लुक
अनन्या पांडे ने फ्लोरल टॉप और ग्रे पैंट के साथ मल्टीकलर हील्स पहनी हुई है। नियॉन कलर की हील उनके आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या पांडे की ये हील कैटमैकोनी ब्रांड की है। अनन्या पांडे के मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। अनन्या पांडे ने इस आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप किया है। पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या ने लाइट आई मेकअप किया है। मेसी ओपन हेयर में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications
