Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पीच बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी अपकमिंग मूवी का प्रमोशन करती दिखीं अनन्या पांडे
Celebretie Wardrobe
lekhaka-Mitali jain
By Mitali Jain
अनन्या पांडे ने बेहद कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अब वह जल्द ही फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में वह टिया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं और इन दिनों वह फिल्म की प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान वह पीच कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं, जिसे उन्होंने एक ब्राइट नियॉन ऑरेंज सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेज़र के साथ पेयर किया। तो चलिए देखते हैं अनन्या का यह लुक-

इस लुक में अनन्या ने पीच कलर बॉडीकॉन ड्रेस पहनीं और ब्रेस्ट एरिया पर ऑरेंज कलर को एड किया। वहीं, इसके साथ ब्राइट ऑरेंज कलर ब्लेजर काफी अच्छा लग रहा था। अपने इस लुक को उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज़ ही रखा। अनन्या के इस लुक को लक्ष्मी लहर द्वारा स्टाइल किया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनन्या ने स्ट्रैपी स्टिलेटोस की एक जोड़ी को पेयर किया।

वहीं उन्होंने अपने मेकअप और हेयर पर भी काफी फोकस किया। ओपन हेयर मिडिल पार्टिंग वेव्स हेयरस्टाइल उनके इस लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। उनके लुक को पूरा करने के लिए ग्लोइंग बेस, ड्यूई चीक्स, फिल्ड आइब्रो और पिंक लिप्स के साथ उनका मेकअप मिनिमल ही रखा गया था। अनन्या सिर से लेकर पांव तक बेहद स्टनिंग लग रही थीं। आपको अनन्या का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

Comments
English summary
Ananya Pandey Looks Beautiful In Peach BodyCon Dress in Hindi
Story first published: Thursday, February 3, 2022, 16:11 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2022



Click it and Unblock the Notifications
