Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
अनन्या की तरह केजुअल टी-शर्ट में करना है रॉक तो देखें उनका यह लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा ही अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं। वह सिर्फ पार्टीज या अवॉर्ड फंक्शन में ही नहीं, बल्कि केजुअल्स में भी अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइल से फैशन के नए गोल्स सेट करती नजर आती हैं। हाल ही में भी अनन्या ने अपने केजुअल लुक में रॉक किया। वह पिंक टी-शर्ट में नजर आई, जिसमें उनका लुक काफी कूल लग रहा था। अनन्या पांडे की पिंक टी-शर्ट और ब्लैक बॉटम लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था अनन्या का यह लेटेस्ट केजुअल लुक-

इस लुक में खाली पीली एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाफ स्लीव्स पिंक टीशर्ट को कैरी की थी। इस राउंड कॉलर टीशर्ट पर ब्लैक और व्हाइट प्रिंट से लेट इट बी लेट इट बी लिखा हुआ था। यह टी-शर्ट केजुअल लुक में भी बेहद ही स्टाइलिश लग रही थी। इस राउंड कॉलर टी-शर्ट के साथ पति, पत्नी और वो एक्ट्रेस अनन्या ने हाई वेस्ट एकंल लेंथ ब्लैक बॉटम को कैरी किया। वहीं अपने लुक को स्पोर्टी टच देने के लिए अनन्या ने इसके साथ व्हाइट स्पोर्टी शूज को स्टाइल किया। अनन्या ने अपने इस लुक में एसेसरीज को कैरी नहीं किया। बल्कि उन्होंने एक व्हाइट हैंडबैग को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। इसके साथ अनन्या ने व्हाइट कलर की पानी की बोतल को भी अपने हाथों में कैरी किया हुआ था।
अनन्या नेचुरली बेहद ब्यूटीफुल लगती हैं और इसके पीछे मुख्य कारण उनका पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है। अनन्या वाटर इनटेक पर खास फोकस करती हैं।
वहीं मेकअप फ्रंट में अनन्या ने नो मेकअप लुक रखा। उन्होंने अपने फेस को ब्लैक मास्क से कवर किया हुआ था, जिसपर व्हाइट स्ट्राइप्स पैटर्न बना था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनन्या ने टॉप नॉट बन बनाया। जिससे अनन्या का केजुअल लुक भी बेहद स्टाइलिश नजर आ रहा था।
आपको अनन्या का यह केजुअल लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
