Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
तमिलनाडु की अनुकृति वास बनी मिस इंडिया वर्ल्ड 2018

55 वीं फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की 19 साल की अनुकृति वास ने अपने नाम कर लिया है। मुंबई में हुए इस कॉन्टेस्ट में अनुकृति ने 29 कंटेस्टेंट को हराकर इस खिताब को अपने नाम किया, वहीं मानुषी छिल्लर ने उनकी ताजपोशी की।
19 साल की अनुकृति 2018 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिताब के लिए 29 राज्यों से चुनीं गईं सुंदरियों ने रैंप वॉक किया। इस हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं, तो आंध्र प्रदेश की श्रेया राव कम्वारपू सेकंड रनर अप रहीं।

कौन है नई मिस इंडिया 2018
इससे पहले अनुकृति मिस तमिलनाडु का भी पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह हमेशा से मॉडल बनने की चाह रखती थीं, लेकिन उन्होंने कभी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बारे में नहीं सोचा था। भविष्य में वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। मिस इंडिया में आने से पहले अनुकृति खिलाड़ी रह चुकी हैं।

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने से पहले ही अनुकृति को कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे थे। उन्होंने बहुत सारे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की हैं। इसके अलावा वह पढ़ाई में भी हमेशा टॉप करती आई हैं। बाइकिंग का शौक रखने वाली अनुकृति फिलहाल फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
