Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल
नवरात्रि के 9 दिन पहनें अनुपमा स्टाइल में साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत और मॉडर्न

26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। हर तरफ नवरात्रि की तैयारियों को लेकर धूम मची हुई है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में शारदीय नवरात्रि अलग-अलग तरिकों से मनाई जाती है। जिसके लिए दुर्गा पंडाल से लेकर डांडिया नाइट की तैयारियां जोरो शोरों से हो रही है। जगह- जगह मां दुर्गा की झांकियां निकाली जाती हैं। 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वारूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान महिलाओं में 9 दिन तक तैयार होकर दुर्गा पंडालों या डांडिया नाइट में जाने का क्रेज काफी देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से भारत के लोकप्रिय शो अनुपमा में मुख्य किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली के कुछ साड़ी स्टाइल ले कर आए हैं। जिन्हें कॉपी करके आप अपने नवरात्रि लुक को और ज्यादा आकर्षित बना सकती हैं। अनुपमा के साड़ी लुक से इंस्पायर होकर आप अपने नवरात्रि लुक के लिए इस तरह की साड़ियां ट्राय कर सकती हैं।

पहले दिन - सफेद साड़ी
नवरात्रि का पहला दिन बहुत खास होता है। इस दिन आप अनुपमा से इंस्पायर होकर सफेद बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती है। इस लुक में आप काफी आकर्षित दिखेंगी। सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक होती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए और मन में शांति और सुरक्षा की भावना का अनुभव पाने के लिए पहले दिन यानि सोमवार को सफेद इस तरह की सफेद साड़ी पहनें। साथ ही इसके कॉन्ट्रास्ट में ज्वैलरी पहने। साड़ी का पल्लु आप अपने हिसाब से रखें, जिसें आप कम्फर्टेबल हो।

दूसरे दिन - लाल साड़ी
नवरात्रि का दूसरा दिन मंगलवार को है। इस दिन आप लाल रंग की साड़ी पहने। लाल रंग प्यार का प्रतीक है। साथ ही लाल रंग मां दुर्गा को काफी प्रिय है, ज्यादातर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी ही चढ़ाई जाती है। यह रंग सभी में एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार करता है। अनुपमा से इंस्पायर होकर लाल रंग की सिल्क साड़ी या लाल रंग के साथ मिक्स ऑल ओवर रंग की सिल्क साड़ी भी पहन सकती हैं। रूपाली ने अपनी साड़ी को फ्री स्टाइल में कैरी किया है। इस लुक के साथ आप जुड़ा बनाएंगी जो और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। हर किसी की नजर आप पर ही टिकी रहेगी।

तीसरे दिन - रॉयल ब्लू रंग की साड़ी
तीसरे दिन यानि बुधवार को आप रॉयल ब्लू रंग की साड़ी पहनें। रॉयल ब्लू रंग नीले रंग का एक ब्राइट कलर है। यह रंग समृद्धि और शांति का प्रतीक है। रूपाली गंगूली से इंस्पायर होकर अनुपमा का ये लुक कैरी कर सकती है। इस तस्वीर में अनुपमा ने रॉयल ब्लु रंग की हैवी साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज स्टाइल कैरी किया है। अगर आप हैवी ब्लाउज कैरी नहीं करना चाहती हैं, तो सिंपल ब्लाउज भी पहन सकती है। जो इस लुक के साथ अच्छा लगे।

चौथे दिन - पीले रंग की साड़ी
गुरुवार के दिन पीला रंग पहनना काफी अच्छा माना जाता है। और इस दिन नवरात्रि का चौथा दिन भी है इस दिन आप पीले रंग की साड़ी पहने। इस दिन अनुपमा का ये लुक आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इस तस्वीर में रुपाली ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। औऱ अपने बालों में गजरा लगाया है। रूपाली ने इस साड़ी को काफी सिंपल तरीके से कैरी की है। आप भी अनुपमा से इंस्पायर होकर इस तरह की साड़ी कैरी करें।

पांचवे दिन - हरे रंग की साड़ी
नवरात्रि के पांचवे दिन आप हरे रंग की साड़ी पहने। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। साथ ही विकास और शांति की भावना भी उत्पन्न करता है। इस दिन आप अनुपमा से इंस्पायर होकर हंरे रंग की साड़ी के साथ इस तरह ट्रेडिशनल लुक कैरी कर सकती हैं। अपनी साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी या आर्टिफिशियल गोल्ड कलर की ज्वैलरी कैरी करें। हरे रंग के साथ इस तरह की ज्वैलरी आप पर काफी अच्छी लगेगी।

छठे दिन - ग्रे कलर की साड़ी
ग्रे कलर संतुलित भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इतनी ही नहीं ये रंग व्यक्ति को डाउन टू अर्थ रखता है। इस दिन आप अनुपमा से इंस्पायर हो कर ग्रे और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनें के लिए चुनें। तस्वीर में देख सकते हैं कि इस साड़ी के साथ रूपाली ने जो ब्लाउज़ कैरी किया है वो बहुत खूबसूरत है। रूपाली ने लॉग ब्लाउज़ फुल स्लीव्स वाला पहन है। हल्की साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज साड़ी को एलीगेंट लुक देते हैं। और ज्यादा हैवी लुक भी नहीं लगता।

सातवें दिन - ऑरेंज कलर की साड़ी
सप्तमी के दिन आप ऑरेंज कलर की साड़ी पहनें। यह रंग सकारत्मक ऊर्जा प्रदान करता है। अनुपमा से इंस्पायर होकर आप इस तरह की साड़ी पहन सकती है। रूपाली ने ये डार्क ऑरेंज और लाइट ऑरेंज के शेड वाली साड़ी पहनी है। जिसमें गोल्डन ज़री का काम हुआ है। इस साड़ी में अनुपमा काफी सुंदर दिख रही हैं। आप भी इस तरह के डबल शेड वाली साड़ी पहन कर खुद को एक एलीगेंट लुक दे सकती हैं।

आठवें दिन - पिकॉक ग्रीन
अष्टमी के दिन आप पिकॉक ग्रीन कलर की साड़ी पहने। इस कलर की साड़ी में आप सबसे अलग दिखेंगी। ये रंग करुणा और ताजगी का प्रतीक होता है। अनुपमा के इस लुक से आप कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में अनुपमा ने सिल्क में पिकॉक ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है। जिसके साथ उन्होने काफी सिम्पल लुक रखा है। आप भी सिम्पल लुक के साथ इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती है। अगर आपको अपने आपको हैवी लुक देना है, तो आप हैवी ज्वैलरी पहन सकती हैं।

नवां दिन- गुलाबी रंग की साड़ी
नवमी के दिन आप गुलाबी रंग की साड़ी पहनें। गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह का प्रतीक होता है। तसवीर में रुपाली गांगुली ने हॉट पिंक रंग की लहरिया साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन सिक्वेंस की लाइन्स बनी हैं। इसी के साथ अगर आप चाहे तो पिंक कलर की प्लेन साड़ी जिस पर सिर्फ पल्लू वर्क हुआ हो अनुपमा स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। अनुपमा ने हैवी और लाइट दोनों ही तरह की साड़ी को काफी आकर्षित तरीके से पहना है।



Click it and Unblock the Notifications