Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
संजना गणेशन का वेडिंग लुक अनुष्का शर्मा से किया जा रहा है कंपेयर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी रचाई है। दोनों ने गोवा में शादी की है। इंटरनेट पर बुमराह और संजना की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही है।

अपनी शादी में कपल ने बेबी पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। लेकिन संजना का ये ब्राइडल लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लुक से काफी मिलता है। चलिए देखते हैं संजना और अनुष्का का वेडिंग लुक।

बेबी पिंक लहंगे में संजना
संजना ने अपनी शादी में फ्लोरल वर्क वाला ब्लश पिंक कलर का लहंग पहना हुआ है। उनका ये खूबसूरत लहंगा पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। संजना का ये लहंगा अनुष्का शर्मा के लहंगे से काफी अलग है। लेकिन कलर और डिजाइन एक ही है।

ज्वैलरी
संजना का ना केवल लहंगा बल्कि उनकी ज्वैलरी भी काफी सेम है। संजना भी अनुष्का की तरह पिंक कलर का माथा पट्टी कैरी किया हुआ है। अनुष्का शर्मा और संजना के ईयरिंग्स का डिजाइन भी लगभग एक जैसा ही है। बता दें कि संजना ने भी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह सब्यसाजी की हेरिटेज ज्वैलरी पहनी है जिसमें अनकट डायमंड और पन्ना का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर संजना के लुक को अनुष्का के लुक के कंप्येर किया जा रहा है।

कौन हैं संजना गणेशन
संजना गणेशन पॉपुलर क्रिकेट एंकर हैं। संजना कई टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुकी है। वह आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीक तक होस्ट कर चुकी है। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रह चुकी है। बता दें कि संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता है। हाल ही में आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान संजना नजर आईं थीं।



Click it and Unblock the Notifications
