Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आयुष्मान खुराना के दिवाली बैश में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया ट्रेडिशनल लुक, आप भी करें रिक्रिएट

इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में प्री दिवाली पार्टी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने घर में प्री दिवाली पार्टी होस्ट की। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सभी सेलिब्रिटीज ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। सेलेब्स के इन आउटफिट्स को आप अपने दिवाली लुक के लिए कॉपी कर सकते हैं।

कृति सेनन
आयुष्मान खुराना की इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहुंची। जहां सबकी नजर उन पर टिकी रह गई। कृति सेनन ने इस दौरान व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस साड़ी का गोल्डन बॉर्डर है साड़ी की सुंदरता को बढ़ा रहा है। अपने इस लुक के साथ कृति ने खुले बाल रखे है। और गोल्डन कलर के इयररिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया है।

सान्या मल्होत्रा
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने आयुष्मान खुराना की प्री दिवाली पार्टी के लिए पिंक कलर की साड़ी के साथ पर्पल कलर का ब्लाउज कैरी किया। इस साड़ी में सान्या बहुत खूबसूरत लग रही है।

तापसी पन्नू
एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी आयुष्मान खुराना की इस पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान उन्होने रेड कलर की साड़ी के साथ गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। तापसी ने अपने इस लुक के साथ कर्ली हेयर के साथ बन बनाया है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए तापसी पन्नी ने हेवी इयररिंग्स भी कैरी किए हैं।

अनन्या पांडे
प्री दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी शामिल हुई। जहां अनन्या का क्यूट लुक देखने लायक नहीं है। अनन्या ने इस दौरान प्रिंटेड प्लाजो पैंट के साथ डीपनेक ब्लाउज और दुपट्टा पहना है। अपने इस लुक के साथ अनन्या ने ऑपन हेयर स्टाइल कैरी किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

नेहा धूपिया
आयुष्मान खुराना की प्री दिवाली पार्टी में नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ शामिल हुई। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर का सूट पहना। जिसमें वो काफी सिंपल लेकिन सुंदर दिख रही हैं।

सोनाली बेंद्री
सोनाली बेंद्री ने भी अपने पति गोल्डी बहल के साथ आयुष्मान खुराना की प्री दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान सोनाली ने व्हाइट कलर का सूट पहना है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
