Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंबानी की ग्रैंड पार्टी में बी-टाउन की हस्तियों ने दिखाया ग्लैमरस लुक
क्या आप बी-टाउन की मोस्ट हैपनिंग पार्टी की बात कर रहे है ? खैर शायद ही कोई ऐसा होगा जो अंबानी की ईयरली पार्टी के बारे में चर्चा नहीं कर रहा है। जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगा दिए। ग्लैमरस चेहरों और सेक्सी पॉजेज के साथ अंबानी की पार्टी सितारों की जगमग से चमक उठी। हर साल की तरह इस बार भी अंबानी की ये ग्रैंड पार्टी वाकई में शानदार थी। दुनिया की महंगी पार्टियों में से एक ये पार्टी बीते शनिवार को हुई। जिसमें बॉलीवुड के नामी सितारे एक-दूसरे के साथ डिनर एंजॉय करते नजर आए।
ऋतिक रोशन, करण जौहर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरूण धवन, जैकलीन फर्नांडिस, जाहनवी और खुशी कपूर, मनीष मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, मीरा राजपूत जैसी ग्लैमरस हस्तियां इस पार्टी की शान बनी।
जिसमें हर एक स्टार फैशन फ्रीक नजर आ रहा था और मीडिया के समक्ष अलग-अलग पोज देकर स्टाइल के मामले में एक दूसरे को टक्कर दे रहा था। तो आइए जानते है कि इस पार्टी में नामी सितारों ने किस तरह के आउटफिटस पहने थे।

करीना कपूर खान
बेबो ने इस इवेंट में डिजाइनर आशीष एन सोनी की वन-शोल्डर टक्सडो ड्रेस पहनी हुई थी। जो करीना पर खूब जंच रही थी, हालांकि उसे पार्टी में सबसे बेस्ट आउटफिट पहनने वाली सेलिब्रिटी का खिताब नहीं दिया जा सकता है लेकिन काले रंग का ये आउटफिट वो वाकई में बेबो की खूबसूरती को बढ़ा रहा थी। साथ ही स्लीक हेयर और स्मोकी आईज करीना के लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे।

करिश्मा कपूर
लोलो सिंपल लेकिन स्टाइलिश नजर आ रही थी। लोलो ने बेबो के साथ टिवन लुक में दिखाई देने के लिए मोनोक्रोम को चूज किया। सेंट लॉरेंट की वन शोल्डर ड्रेस कॉमन होने के बावजूद करिश्मा को एलिंगेट लुक दे रही थी। लेकिन उनके क्लच के बारे में ज्यादा चर्चाएं हो रही थी, जिस पर सुनहरे अक्षरों में लिखा था ‘पार्टी'।

जाह्न्वी और खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटियां अपनी आउटफिट की च्वाइस को लेकर किसी को इंप्रेस करने में फेल नहीं होती। जाहनवी जहां मनीष मल्होत्रा की कस्टमेड शिमरी ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस में दिखी वहीं खुशी स्काई ब्लू कलर की माइक्रो स्कर्ट-टॉप पहने हुई थी।

मलाइका अरोड़ा खान
मलाइका मनीष मल्होत्रा की वेलवेट कोर्सेट एलबीडी पहने काफी ग्लैम लुक में दिखी। जिसमें उनका मेकअप प्वाइंट पर था लेकिन ये उनकी शीर कैप थी जिसने मलाइका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ने पार्टी में सोलो एंट्री की। मीरा ने साक्क्षा और किनी के डिजाइन किए गए टॉप को हाई-वेस्ट बेल-बॉटम पहने हुई थी। मीरा का मेकअप और हेयर स्टाइल अच्छी थी लेकिन उनका आउटफिट इंप्रेस करने में फेल रहा। वो काफी हद तक निन्जा वॉरियर की तरह नजर आ रही थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर
अंबानी के इस बिग-बैश में जहां सिड और आदित्य कूल और केजुअल लुक में वहीं अर्जुन जैज अप लुक में नजर आए।

जैकलीन फर्नांडीस और वरूण धवन
फाल्गुनी पाठक की डांडिया नाइट में जुड़वा 2 का प्रमोशन करने के बाद जैकलीन फर्नांडीस और वरूण धवन सीधे अंबानी की पार्टी में पहुंचे। वरूण ने जहां कार में ही अपने आउटफिट चेंज कर लिए वहीं जैकलीन डांडिया नाइट वाली आउटफिट ही पहने रही। जैंकलीन की डिजाइनर अनुश्री रेडडी द्वारा एक ऑडिनरी फलेरल स्कर्ट को स्पेगेटी ब्लाउज के साथ डिजाइन करना वाकई में तारीखे काबिल था। जिसके साथ शीर कैप पहने जैकलीन डिजनी प्रिसेंज जैसी नजर आ रही थी। जबकि वरूण, जिन्होंने डांडिया नाइट में सफेद कुर्ता पहना था, वे अंबानी की पार्टी में डेनिम आउटफिट में नजर आए।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट में स्टाइलिश नजर आ रही थी। इस पार्टी के लिए खासकर डिजाइन किया गया ओवर साइज्ड वाइट शर्ट रिट्रो लुक दे रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
