Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Elle Beauty Awards 2017: रेड कार्पेट पर मलाइका ने चुराई लाइमलाइट, आथिया की चमक दिखी फीकी
मुंबई में एले इंडिया द्वारा ब्यूटी अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड डीवाज शामिल हुई। अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई दिवाज ने शिरकत की। इस दौरान रेड कार्पेट इन दिवाज का एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में दिखी।
जहां कुछ एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल और फैशन से रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए वहीं कुछ एक्ट्रेस ने फैंस को निराश किया। आइए देखते है रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं के लुक को।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को मालूम है कि कैसे इवेंट पर लाइमलाइट चुराई जाती है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस मौके पर हॉट लुक में दिखाई दी। उन्होंने व्हाइट वन शोल्डर ड्रेप गाउन वियर किया था। गाउन की मैश बैक उन्हें हॉट लुक दे रही थी। उनका यह गाउन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था। गाउन के साथ मलाइका ने ईयररिंग्स वियर किए थे और साथ में न्यूड कलर का क्लच कैरी किया था।

डायना पेंटी
एक्ट्रेस डायना पेंटी भी डिजाइनर गौरव गुप्ता के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लू गाउन वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स पहने थे।

तमन्ना भाटिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रेड कारपेट पर लॉन्ग स्लीवर्स ब्लैक एंड व्हाइट चैक डिजाइन की मिनी ड्रैस में दिखाई दी। उनकी ये ड्रेस को कर्ण मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

निधि अग्रवाल
निधि अग्रवाल संतरी रंग की क्रॉप टॉप और पेंट में कुछ खास नजर नहीं आई। इस मौके पर उन्होंने फ्लोरल संतरी रंग की पैंट पहनी हुई थी। निधि ने अपनी इस ड्रेस के साथ हाई हील कैरी की हुई थी।

अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी शीर गाउन में नजर आईं। हालांकि लोगों को इंप्रेस करने मे अथिया पूरी तरह से फेल रही। अथिया शेट्टी का आउटफिट नंदीता महटानी ने डिजाइन किया था।

रिचा चड्डा
रिचा चड्डा की ये ड्रेस देखकर लगता है कि वो घर से किसी अवॉर्ड फंक्शन के लिए नहीं किसी साल्सा डांस क्लासेज के लिए निकली थी।



Click it and Unblock the Notifications
