Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
छठ पूजा के घाट पर खूबसूरत लुक के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साड़ी लुक से लें आइडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस का स्टाइल और फैशन सेंस बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। वहीं छठ पूजा में बहुत ही समय बचा हुआ है। छठ पूजा में साड़ी में स्टनिंग और खूबसूरत लुक चाहती है तो आप भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के देसी साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। चलिए देखते हैं मोनालिसा का साड़ी लुक।

मोनालिसा का येलो साड़ी लुक
छठ पूजा के दौरान महिलाएं और लड़कियों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। छठ घाट पर महिलाएं और लड़कियां स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए साड़ी और एथनिक आउटफिट कैरी करती हैं। छठ घाट पर खूबसूरत लुक के लिए आप मोनालिसा के इस येलो साड़ी लुक को कैरी कर सकते हैं। मोनालिसा ने सिंपल व्हाइट और येल प्रिंट की साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैव वर्क ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। येलो साड़ी और ग्रीन कलर के ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा ने येलो साड़ी के साथ परफेक्ट मेकअप किया हुआ है। उनके मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। एक्ट्रेस ने लाइट कलर का आईशैडो लगाया हुआ है। लाइट आईशैडो और ब्लैक लाइनर लगाकर एक्ट्रेस ने अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है। मोनालिसा ने गालो पर पिंक कलर का ब्लशर लगाया हुआ है। मोनालिसा रेड लिपस्टिक और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फ्लोरल साड़ी में मोनालिसा
छठ घाट पर हैवी साड़ी कैरी करना काफी मुश्किल होता है ऐसे में आप खूबसूरत और आरामदायक लुक के लिए मोनालिसा के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं। मोनालिसा व्हाइट कलर की प्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा की व्हाइट पर फ्लोरल प्रिंट बॉर्डर बना हुआ है। मोनालिसा ने साड़ी के साथ प्लेन पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। मोनालिसा ने इस सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा के मेकअप लुक की बात करें तो मोनालिसा ने पिंक साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। एक्ट्रेस ने लाइट आई मेकअप और लाइट पिंक कलर का ब्लशर लगाया हुआ हैं। मोनालिसा ने पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। पिंक बिंदी एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। खुले बालों और हैवी ईयररिंग्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications