Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सामने आया बिग बॉस 12 की उर्वशी वानी का स्टाइलिश मेकऑवर लुक, फोटोज देख पहचान भी नहीं पाएंगे
टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन की चर्चा अभी से होने लगी है। हर साल इस शो का सीजन अपने किसी कंटस्टेंट या कोई कंट्रोवर्सी के वजह से चर्चा में जरुर रहता है। और हर साल इस घर के किसी कंटस्टेंट के मेकऑवर लुक की भी चर्चा जरुर होती है। इन दिनों पिछले सीजन यानी बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उवर्शी वानी का ट्रांसफॉर्मेशन लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

जो पिछले सीजन में कॉमनर के रूप में आईं थीं। उर्वशी सिंगर दीपक ठाकुर की स्टूडेंट के रूप में आईं थीं। वे शो में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई थी, लेकिन अपने सादगी और भोलेपन से उन्होंने कई लोगों का दिल जीता। बिग बॉस में एक सीधी-सादी सिंपल लड़की के रूप में नजर आईं उवर्शी वानी का सोशल मीडिया में स्टाइलिश मेकऑवर लुक वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।
हाल ही में उर्वशी का एक नया फोटोशूट वायरल हुआ है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। यहां उर्वशी रेड हॉट अवतार में दिख रही हैं। लाल गाउन पहने हुए उर्वशी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सिर्फ आउटफिट ही नहीं, उन्होंने अपने हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया है। बिग बॉस हाउस में बिना मेकअप के नजर आने वाली उर्वशी इन फोटोज में डार्क रेड लिपस्टिक और हाईलाइटेड मेकअप में दिख रही हैं। इसके साथ ही उनके बालों को सॉफ्ट कर्ल करके रोज टियारा से सजाया गया है। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
इंस्टाग्राम पर खूब फैंस है उर्वशी के
उर्वशी सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 86.6k फॉलोअर्स हैं। अगर आप उर्वशी के बिग बॉस और इन फोटोशूट को देखेंगे तो आपको उनका ये नया मेकऑवर लुक साफ-साफ नजर आएगा। सिर्फ ये ही फोटोशूट नहीं उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम में उनकी कई ग्लैमरस फोटोज शेयर की है।



Click it and Unblock the Notifications
