Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिग बॉस 15: शमिता शेट्टी का क्यूट लुक या दिव्या अग्रवाल का स्टनिंग अंदाज, जानें किसका फैशन सेंस है बेहतर
टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 15 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्ते वूटऐप पर आएगा जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं , 6 हफ्ते बाद बिग बॉस 15 टीवी पर आएगा जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी की शानदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कई कंटेस्टेंट हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल का फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल काफी सुर्खियों बना हुआ हैं। शमिता और दिव्या बिग बॉस हाउस में स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। चलिए देखते हैं शमिता और दिव्या का स्टनिंग अंदाज।

वन शोल्डर ड्रेस में शमिता शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 15 दूसरी बार कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं है। वह इससे पहले बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आ चुकी हैं। उनके इस लुक की बात करें तो शमिता चिकनकारी डिटेलिंग वाली वन-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। फूली हुई स्लीव ड्रेस के साथ उन्होंने लोफर्स कैरी किए है जो कि उनके लुक को काफी कूल बना रहा है। शमिता का ये स्टाइल मोहित राय द्वारा किया गया है। उनके शूज मेलिसा इंडिया लेबल द्वारा डिजाइन किया गया है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। एक्ट्रेस ने पने लुक को पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और लाइट आई मेकअप के साथ पूरा किया। वन शोल्डर ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने हूप्स ईयररिंग्स पहने हुए है। उनके ये ईयररिंग्स सोनी सफायर लेबल द्वारा डिजाइन किया गया है।

दिव्या अग्रावल
दिव्या अग्रवाल इस वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूर लग रही हैं। दिव्या ने पलाजों के साथ डिजाइनर टॉप कैरी किया हुआ हैं। उनके अपर आउटफिट को ब्लू और चमकीले ऑरेंज कलर द्वारा डिजाइन किया गया। दिव्या के टॉप पर गुलाबी और नीले रंग का फ्लोरल बॉर्डर बना हुआ है। उन्होंने अपने रॉब-स्टाइल टॉप को एंकल-लेंथ फ्लेयर्ड ट्राउज़र्स के साथ कैरी किया है। दिव्या का ये आउटफिट द बूज़ी बटन के लेबल द्वारा डिजाइन किया हैं। वहीं उनका ये स्टाइल विक्टर रॉबिन्सन द्वारा किया गया है। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ बेज कलर के सैंडल के साथ पेयर किया, जिसने उनके लुक में चार चांद लगाया है। एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ बड़े हूप्स ईयररिंग्स पहने हुए है। दिव्या ने मैट टोन मेकअप किया हुआ है। लाइट आई मेकअप और माउवे-पिंक लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया है।




Click it and Unblock the Notifications
