Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
बिग बॉस ओटोटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने पहनी कूड़े की पॉलीथीन से बनी ड्रेस, फैशन स्टेटमेंट से किया हैरान
बिग बॉस ओटीटी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में एक बाद एक धमाका हो रहा है। बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उर्फी ने बिग बॉस हाउस में गार्बेज बैग यानी कूड़े वाली पॉलीथीन से बनी ड्रेस पहनकर आईं। उनका ये फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर उर्फी के फैशन सेंस की काफी तारीफ हुई है। बता दें कि बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया, टास्क के दौरान सभी लोगों को एंटरटेन करना था। टास्क जीतने और लोगों को एंटरटेन के लिए उर्फी ने ओवर दी टॉप परफॉर्मेंस दी है।

उर्फी जावेद ने कूड़े वाली पॉलीथीन से शॉर्ट ड्रेस बनाकर उस पहनकर शानदार परफॉर्मेंस दी है। उफी ने ड्रेस को बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन किया है। उर्फी ने कूड़े वाली पॉलीथीन से बैकलेस हॉट्लर नेक शॉर्ट ड्रेस बनाई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने व्हाइट पर्ल वाला नेकलेस पहना हुआ है। उर्फी का आउटफिट बेहद कमाल है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पोनी टेल बना हुई है।

ब्लैक पॉलीथीन ड्रेस में हाई हील्स पहनकर उर्फी जावेद ने अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है। उर्फी ने ब्लैक ड्रेस के साथ शिमरी वर्क ब्लैक जैकेट पर भी कैरी किया। उर्फी जावेद ने ब्लैक ड्रेस के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। लाइट ब्राउन शेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने आंखों पर लाइट गोल्डन आई शैडो और लाइनर लगाया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications