Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bigg Boss के स्टेज पर मॉडल से लेकर एक्ट्रेस ने बिखेरे जलवे, ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखीं ग्लैमरस

बिग बॉस का सीजन 16 शुरू हो गया है। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर 3 महीने के लिए कैद हो गए हैं। इस साल का सीजन बहुत अलग होने वाला है। लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या कोई भी कंटेस्टेंट अपनी पर्सेनेलिटि और स्टाइल से लोगों का दिल जीत पाता है या नहीं। लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल कपड़ों को चुना, तो वहीं कुछ ने वेस्टर्न कपड़ों में बिखेरे जलवे। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में फिमेल कंटेस्टेंट्स ने किस अंदाज में ली एंट्री।

निमृत कौर आहलूवालिया
बिग बॉस के घर में पहली एंट्री लेने वाली कंटेस्टेंट सीरियल छोटी सरदारनी की निमृत कौर आहलूवालिया थी। निमृत कौर ने बिग बॉस में अपने एंट्री के लिए स्टाइलिश हैवी सूट आउटफिट को चुना। निमृत ने बेबी पिंक और सी ग्रीन कलर का सूट पहना। जिसके साथ उन्होने ओपन हेयरस्टाइल रखां। अपने इस पंजाबन लुक में वो काफी खूबसूरत दिख रही थी। हर कोई उनके लुक को देखकर दिवाना हो गया।

प्रियंका चाहर चौधरी
एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के बिग बॉस में एंट्री के बाद से हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। प्रियंका अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए उन्होने भी सिक्वेंस वाला सूट पहना। जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थी। अपने इस आउटफिट से उन्होने ये बात साबित कर दी कि किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए हैवी ड्रेस के अलावा भी कई ऑपशन हो सकते हैं।

अर्चना गौतम
बिकनी गर्ल अर्चना गौतम भी बिग बॉस हाउस में कैद हो चुकी है। राजनीति में अपना हाथ आजमा रही अर्चना गौतम ने बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए एथनिक आउटफिट को चुना। अर्चना ने व्हाइट सिक्वेंस नेट साड़ी कैरी की। इस साड़ी में वो काफी खूबसूरत लग रही है।

सौन्दर्या शर्मा
इस सीजन में एक्ट्रेस सौन्दर्या शर्मा भी कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस हाउस में एंट्री ले चुकी हैं। सौन्दर्या की एंट्री पर लोगों की नजरें एक्ट्रेस पर थम गई। बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए सौन्दर्या ने वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया। सिक्वेंस ड्रेस में सौन्दर्या काफी एक्ट्रेटिल लग रही थी। इस आउटफिट के साथ उन्होने सिंपल हेयरस्टाइल और हल्का मेकअप किया था। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

मान्या सिंह
फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप मान्या सिंह भी इस बार बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट हैं। अपने फैस कलर को लेकर स्ट्रागल कर रही मान्या ने बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए ब्लू कलर का सिक्वेंस वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया। ड्रेस के ओपन फ्लेयर स्लीव्स एक्ट्रेस की तरफ लोगों का ध्यान खिंचने के लिए काफी है।

सुम्बुल तौकीर खान
कलर्स के मशहूर सीरियल इमली की एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान टीवी इडस्ट्री की उभरती हुई सितारा हैं। छोटी उम्र में अपने चुलबुले अंदाज के कारण उन्हें लोग काफी पंसद करते हैं। सुम्बुल में बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए साड़ी को अपने आउटफिट के तौर पर चुना।

गोरी नागोरी
राजस्थान की शकीरा के नाम से मशहूर हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी ने बिग बॉस सीजन 16 के घर में एंट्री ले ली है। गोरी नागोर एक स्टेज परफॉर्मर है जो अपने बोल्ड डांस मूव्स के लिए राजस्थान और हरियाणा में काफी मशहूर हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए गोरी ने अपना हरियाणवी वेशभूषा ही चुना। जिसमें उन्होने लाल रंग का हरियाणवी घंघरा पहना, जिसके साथ उन्होने ज्वेलरी भी राजस्थानी स्टाइल में कैरी किया। जो काफी यूनिक था।

टीना दत्ता
एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपनी खूबसूरत का जलवा बिग बॉस के स्टेज पर बिखेरा। इस बार उतरन फैम टीना दत्ता भी बिग बॉस के घर की सदस्या बनकर आई हैं। टीना दत्ता ने मरुन कलर की सिक्वेंस साड़ी पहनकर अपने चाहने वालों को घायल कर दिया। अपने इस आउटफिट में टीना काफी खूबसूरत लग रही थी।

श्रीजिता डे
टीना दत्ता के साथ इस बार बिग बॉस के घर में उनकी कॉ-एक्ट्रेस श्रीजिता डे भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट है। जिसके बाद हर कोई इस जोड़ी को बिग बॉस के घर में एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गया है। बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे में धमाकेदार एंट्री ली। फ्लोरा प्रिंट की साड़ी पहन कर बुलेट चलाते हुए बिग बॉस के घर में दबंग स्टाइल में एक्ट्रेस की एंट्री ने सभी को चौंका दिया।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
