Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
ऑस्कर 2019: स्कर्ट गाउन पहनकर बिली पोर्टर पहुंचे रेडकार्पेट, कहा इसे मर्दानगी से न जोड़े
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हर साल सेलिब्रेटिज अपने यूनिक लुक और शानदार आउटफिट्स से इस अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर चार चांद लगा देते हैं। इस बार रेड कार्पेट पर कोई हॉलीवुड हसीना नहीं बल्कि ये एक्टर अपने ड्रेसिंग स्टाइल के वजह से टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। हम बात कर रहे हैं, बिली पोर्टर (Billy Porter) की जो ऑस्कर में ब्लैक टक्सीडो गाउन के साथ बॉल स्कर्ट में नजर आएं। उनका ये लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उनके वैलवेट ड्रेस में डिजाइनड व्हाइट रफ्लड स्लीव्स, ब्लैक बो टाई, बॉल स्कर्ट उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे था।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में चारों तरफ बस बिली पोर्टर के लुक की चर्चा हो रही थी। पोज फिल्म के अभिनेता बिली पोर्टर ने कहा कि में कोई क्वीर (समलैंगिगता से जुड़ा एक टर्म) नहीं हूं, में एक पुरुष हूं जो जिसने ये ड्रेस पहनी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से फैशन प्रेरित करता था, मेरे लिए मेरी दादी और मां बेहद स्टाइलिश थी।

मैं बचपन से फैशन से प्यार करते हुए बड़ा हुआ हूं। लेकिन उस जमाने में फैशन के माध्यम से खुद को व्यक्त करने के लिए एक सीमा थी। जब आप काले होते है और समलैंगिंग होते है तो आपकी मर्दानगी को लेकर लोग कई तरह के सवाल करते हैं। अपने कपड़ों के चुनाव को लेकर होमोफोबियों के कई सवालों से गुजरा हूं।
वैसे बिली पोर्टर का इस ड्रेस का चुनाव करना कई लोगों को अखर सकता है लेकिन हमें नहीं। ऑस्कर बहुत ही बड़ा मंच है जहां सेलिब्रेटिज अपने ड्रेसिंग से कई लोगों का ध्यानाकर्षित करते हैं।

ऑस्कर के रेड कार्पेट पर बिली पोर्टर का ये लुक उन लोगों पर कटाक्ष है, जो ये सोचते है कि पुरुष, महिला की तरह ड्रेसअप नहीं कर सकते हैं। जब महिला का पेंटसूट पहनना लोगों के लिए सामान्य सी बात है, तो पुरुष के स्कर्ट पहनने पर लोग क्यों उसे अचम्भें के साथ देखते हैं। हम यहां बिली पोर्टर के इस अद्भूत साहस और यूनिक ड्रेसिंग को सराहना करते हैं। पुरुषों के पहनावें में आ रहे इस बदलाव को जेंडर से जोड़ना बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। बिली ही नहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी आए दिन ऐसे एक्सपैरिमेंट करते रहते हैं। वो कई इवेंट पर स्कर्ट पर नजर आ चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
