Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बिपाशा बसु ने करवाया बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट, मैटेलिक गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिपाशा ने अपने न्यू मैटरनिटी फोटोशूट से एक शानदार सेक्सी और बोल्ड फोटो शेयर की है। जिसमें बिपाशा गोल्डन आउटफिट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। बिपाशा बसु अपने नये मैटरनिटी शूट में वर्ल्ड फेमस सिंगर रिहाना वाइब्स देते दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी में अपना सबसे बोल्ड फोटोशूट शेयर किया है। बिपाशा बसु गर्भावस्था के 7वें महीने में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। बिपाशा ने कुछ महीने पहले अपने फैंस और चाहने वालों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की
इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने पोस्ट को कैप्शन दिया: "हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो जिसमें तुम रहते हो।" उन्होंने हैशटैग #mamatobe, #mypregnancyjourney #loveyourself, #staybodypositive, #healthiswealth और #embraceyourself को एड किया।

पिंक स्वेटशर्ट में आईं नजर
अपने इंस्टा अकाउंट पर बिपाशा ने फोटोज का एक सेट शेयर किया था, जिसमें वो पिंक स्वेटशर्ट पहने हुए नजर आ रही थीं। जिस पर "बम्प फॉरवर्ड" लिखा है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मामा टू बी"।

प्रेगनेंसी की अगस्त में की थी घोषणा
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की अगस्त में की थी। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट से चार्मिंग फोटो शेयर की थीं।

बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए एक मिसाल
बिपाशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। और आजकल वो अपनी प्रेग्नेंसी और क्रेविंग की फोटो शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस डीवाज़ में से एक हैं। बिपाशा ने महिलाओं के लिए एक मिसाल भी पेश की, मां बनने की कोई उम्र नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
