Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के बाद कुछ ऐसा था दीया मिर्जा का लुक, पिंक सूट में ढाया कहर
हाल ही में दीया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई। महिला पंडित द्वारा शादी करवाने से लेकर जीरो प्लास्टिक पॉलिसी के कारण उनकी वेंडिग सेरेमनी में काफी सुर्खियां बटोंरी। अब शादी के बाद भी दीया मिर्जा काफी खबरों में हैं। दरअसल, शादी के बाद वह अपने न्यू वेडिंग लुक्स से नए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। हाल ही में दीया ट्रेडिशनल पिंक अनारकली सूट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद रेडिएंट नजर आ रही थीं। इस अनारकली सूट के साथ उन्होंने बेहद ब्यूटीफुल तरीके से ज्वैलरी कैरी की। उनके लुक्स को Theia Tekchandaney द्वारा स्टाइल किया गया। तो चलिए देखते हैं कैसा था दीया मिर्जा का यह पिंक अनारकली सूट लुक-

इस लुक में दीया मिर्जा ने ट्रेडिशनल लाइट पिंक अनारकली सूट पहना था, जिसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। उनकी ड्रेस में एक लॉन्ग कुर्ता और पजामी शामिल थे। लंबे कुर्ते को सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स द्वारा फ्लेयर्ड और एक्सेंट किया गया। वहीं कुर्ते में फ्लोरल डिटेलिंग उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। उन्होंने अपने इस ब्यूटीफुल कुर्ते को पिंक पजामे के साथ टीमअप किया। इस सूट के साथ दीया ने एक दुपट्टे को ड्रेप किया, जिसका बॉर्डर शिमरिंग था। इस आउटफिट के साथ दीया ने सिल्वर जूतियां कैरी कीं, जो उनके पूरे लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही थीं।

वहीं अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए सिल्वर नेकपीस, डेलिकेट ईयररिंग्स और बैंगल्स का सहारा लिया। मेकअप में उन्होंने लाइट पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और सटल कोहल आईज विद पिंक आईशैडो लुक कैरी किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीया ने मिडिल पार्टिंग ओपन ब्रेड हेयर लुक रखा। आपको दीया मिर्जा का यह न्यू वेडिंग लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
