Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
Emerald Jewelry: बॉलीवुड दीवाज़ की पसंद बनी एमराल्ड जूलरी को अपने वेडिंग डे पर कैरी करें

शादी का मौसम तो इंडिया में हमेशा रहता है। वहीं अपनी शादी में लड़कियों हर न्यू ट्रेंड को शामिल करना चाहती हैं चाहे वो मेकअप को लेकर हो या आउटफिट को लेकर। लड़कियों को अपनी शादी में सबसे बेस्ट चाहिए होता है, इसके साथ ही वो अपनी फेवरेट बॉलीवुड दीवा के फैशन को भी फॉलो करती हैं, उनके वेडिंग आउटफिट के साथ ही उनकी जूलरी पर भी होने वाली दुल्हनों का पूरा फोकस होता है, जिससे जब वो दुल्हन बनें तो किसी चीज की कमी ना रहे। पिछले कुछ वक्त से दुल्हनों की पसंद पन्ना यानी कि एमराल्ड की जूलरी पसंद की जा रही है। इस जूसरी को बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस ने अपने वेडिंग वाले दिन कैरी किया और बेहद खूबसूरत नजर आईं। चाहे वो दीपिका पादुकोण हो या नयनतारा और हाल ही में कियारा आडवाणी ने भी एमराल्ड की जूलरी को अपनी वेडिंग डे के लिए पसंद किया। ये जूसरी आपके इंडियन आउटफिट के साथ आपके वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी खूब फबती है। प्रिसेंज केट विलियम को आप वेस्टर्न आउटफिट में एमराल्ड जूलरी को कैरी किये हुए देख सकती हैं, जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

Emerald Jewelry: नयनतारा
साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने पिछले साल अपनी वेंडिग के दिन लाल जोड़े के साथ एमराल्ड जूलरी को कैरी किया था। जिसमें उनका पूरा लुक स्टनिंग नजर आ रहा था। उनका ब्राइडल लुक डायमंड और और एमराल्ड जूलरी के साथ पूरा हुआ था। अगर आप भी अपनी शादी पर नयनतारा का लुक चाहती है तो एमराल्ड जूलरी को अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। जिसमें आप चांद का टुकड़ा नजर आएंगी।

Emerald Jewelry: अनुष्का शर्मा
आप अनुष्का शर्मा की तरह फिटेड चोकर में डायमंड और अन्य जेमस्टोन्स के साथ एमरल्ड्स के साथ जूलरी को कैरी कर सकती हैं। ये नेकपीस अनुष्का शर्मा पर काफी जंच रहा है। अगर आप भी इसी तरह से जूलरी को कैरी करना चाहती हैं तो चोकर में डायमंड, जेमस्टोन्स के साथ एमरल्ड्स काफी सुंदर नजर आता है।

Emerald Jewelry: कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने कुछ वक्त पहले ही सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ शादी की है। अपने वेडिंग डे और रिसेप्शन वाले दिन भी कियारा ने एमराल्ड जूलरी को कैरी किया। कियारा दुल्हन बनी काफी खूबसूरत लगीं। एमराल्ड जूलरी खूबसूरत दिखने के साथ ही रॉयल नजर आती है, जो आपके लुक को इनहैंस करती हैं।

Emerald Jewelry: दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी के वक्त एमराल्ड ज्वेलरी को पहना था। उन्होंने एमराल्ड को कांजीवरम साड़ी के साथ मिलाकर अपना लुक कंपलीट किया था। एमरल्ड चोकर और स्टड्स के साथ दीपिका स्टनिंग लग रही थीं।

Emerald Jewelry: प्रिंसेस केट मिडिलटन
प्रिंसेस केट मिडिलटन ने एक समारोह के दौरान लंदन में ईगल-आइडेड ज्वैलरी जिसमें डायमंड और एमरल्ड लगे थे उसे कैरी किया था। स्क्वायर कट ईयररिंग्स में हीरे की फूल अंदर से सेट हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग नेकनेस जिसमें डायमंड और एमरल्ड लगे हुए थें उसे पहना, इस जूलरी को उन्होंन ग्रीन कलर के गाउन के साथ पेयर किया था।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
