Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Cannes 2018: रेड कार्पेट पर ब्राइडल Sheer गाउन में परी सी नजर आई दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 'Met Gala 2018' इवेंट में हिस्सा लेने के बाद गुरुवार को Cannes film festival में दमदार अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आईं। कंगना रानौत के बाद दीपिका ने भी अपने स्टाइल और फैशन से मीडिया और फैंस को इम्प्रेस कर दिया।
इस खास मौके पर दीपिका ने व्हाइट कलर का शीर गाउन पहना था। प्लंगिग नेक लाइन वाले इस गाउन के साथ अटैच लॉन्ग केप इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहा था। रेड कार्पेट पर उनका ये परियों जैसे लुक ने हर किसी को अपनी तरफ अट्रेक्ट किया। दीपिका इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थी। हर कोई उनकी खूबसूरती का मुरीद हो गया।

दीपिका ने इस मौके पर डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया हुआ ब्राइडल गाउन पहना था। रेड कार्पेट पर उनकी तस्वीरें देखकर आप खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। दीपिका पादुकोण कांस में 10 और 11 मई को अपने स्टाइल का जादू बिखरेती हुई नजर आएंगी। रेड कार्पेट पर शिरकत करने से पहले दीपिका ने इंस्ट्राग्राम में 2 तस्वीरें शेयर की थी। एक तस्वीर में वह सफेद कैजुएल टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने स्टीलेटो पहना हुआ था। दोनों ही लुक में वो कमाल की लग रही थी।

बालों के साथ किया एक्सपैरिमेंट
हर बार कांस में दीपिका ने न सिर्फ अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपैरिमेंट करती हुई नजर आई उन्होंने हेयरस्टाइल के साथ भी बदलाव किया है। दीपिका ने अपने सिगनेचर हेयर लुक middle-parting को पीछे छोड़ते हुए side -parting करते हुए बालों को खुला छोड़ा था, जो उन पर खूब फब भी रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
