Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कांस 2018 में जिम सार्भ का स्टाइल देख आपको हो जाएगा उन पर Crush
जहां बॉलीवुड की दो लीडिंग एक्ट्रेसेज कंगना और दीपिका पादुकोण अपने लुक से कांस 2018 में छाई हुई हैं। चारों तरफ अभी उनके ही लुक की चर्चाएं हो रही है। वहीं 'पद्मावत' के एक्टर जिम सार्भ ने कांस से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो पूलसाइड पर आराम फरमा रहे हैं। इसके बाद एक तस्वीर शेयर की है जिसमें जिम ने पारंपरिक कश्मीरी वूलन वर्क का जैकेट पहने हुए नजर आ रहे है। उनके इस लुक को देखकर आप भी उन्हें देखकर दंग रह जाएंगें। जिम अपने उसूलों पर चलने वाले एक्टर्स में से एक है, पद्मावत के बाद लड़कियों के लेटेस्ट क्रश जिम सार्भ कोई भी फैशन ट्रेंड को फॉलो नहीं करते हैं। उन्हें अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

वुलन पर हैंडवर्क एंब्रॉयड्री की गई लॉन्ग जैकेट और ट्राउज़र पहने इस तस्वीर से लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं। जिम के इस काले रंग के जैकेट पर फूलों की कारीगरी बहुत ही खूबसूरत लग रही है और इसमें जिम कुछ अलग भी दिख रहे हैं। उनके इस अटायर को रीगल टच दिया गया है लेकिन इसमें जिम खुद भी काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं।
वैसे मानना पड़ेगा कि जिम की पर्सनेलिटी में कुछ तो खास बात है तभी उन पर हर तरह के अटायर जंचते है, और वो हर अटायर में खूबसूरती से अपनी पर्सनैलिटी को उभार लेते हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइल और फैशन सेंस से जिम ने बहुत सी लड़कियों का दिल लूट लिया है। देखिए कांस में जिम के लुक की कुछ तस्वीर। यकीन मानिए जिम के इस लुक को देखने के बाद आप उन्हें इग्नोर नहीं कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
