Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2022: रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला और तमन्ना भाटिया ने किया धमाकेदार डेब्यू, तस्वीरों में देखिएं
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्मी हस्तियों का जमघट दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को, कान्स जूरी सदस्य दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर धूम मचाई और उसके बाद, यह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ फैशन डेब्यू किया। फेस्टिवल के पहले ही दिन उर्वशी रौतला और तमन्ना भाटिया के स्टाइलिश लुक्स ने हर किसी का दिल जीत लिया।

कांस में पहली बार शिरकत करते हुए उर्वशी ने रेड कार्पेट पर अपने फर्स्ट लुक से सारी महफिल ही लूट ली। उनके लुक की चारों तरफ तारीफ हो रही हैं। एक्ट्रेस अपनी तमिल डेब्यू फिल्म 'द लीजेंड' का पोस्टर लॉन्च करने पहुंची थीं, जिसके लिए उन्होंने वाइट रंग का वन शोल्डर रफल गाउन पहना था। इस ड्रेस में वो किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थी।


ऐसा था लुक
कांस में अपने डेब्यू के लिए उर्वशी ने लेबनान-इटालियन फैशन डिजाइनर Tony Ward का डिजाइन किया हुआ प्रिस्टीन वाइट गाउन पहना था। इस गाउन को तैयार करने के लिए टूल जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पहनकर वो काफी खूबसूरत लग रही थी। उर्वशी के इस गाउन को वन-शोल्डर पैटर्न में रखा गया था, जिसे वेस्टलाइन तक एकदम फिटेड रखा गया था। एक साइड हाफ स्लीव्स थी, जिसकी ड्रेमेटिक डिटेलिंग बहुत ही कमाल लग रही थी। आस्तीन और वेस्ट पर बीडेड लटकन को ऐड किया गया था, जो उनके लुक में ट्रेडिशनल टच ऐड कर रहा था।
अपने इस लुक को कम्पलीट करते हुए उर्वशी ने डिजाइनर हूप सिल्वर ईयररिंग्स, मैचिंग ब्रेसलेट और स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। मेकअप के लिए डेवी फाउंडेशन, कोहल्ड आईज, सिल्वर आई-शैडो, मस्कारा, डार्क रेड लिप्स, ब्लश्ड चीक्स के साथ बालों को हाई बन में स्टाइल किया था। कुल मिलाकर कांस में उर्वशी का डेब्यू लुक विदेशी हसीनाओं पर भारी पड़ा।

तमन्ना का मर्मेड लुक
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में इस बार साउथ ब्यूटी तमन्ना का भी रेड कार्पेट पर डेब्यू था। इस खास मौके पर उन्होंने Gauri & Nainika के तैयार किया गया कस्टम फिट गाउन पहना। इस गाउन में मल्टिपल डिजाइन्स का कॉम्बो था। ऊपर काउले के साथ हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी। उसके नीचे कॉर्सेट डीटेल देते हुए पैपलम फॉल दिया गया था। तमन्ना इस समारोह में तमन्ना उस भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व I&B मंत्री अनुराग ठाकुर कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
