Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के रैम्प पर बिखरी सितारों की चमक
हाल ही में आईआईजेडब्ल्यू 2017 का आयोजन हुआ। कई ज्वेलरी डिज़ाइनर्स की कलेक्शन पहनकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने रैंप वॉक की। इस मौके पर एक्ट्रेसेस ने कपड़ों से ज्यादा खूबसूरत ज्वेलरी पहनी हुई थी।

दीया मिर्जा
पीसी ज्वेलर की खूबसूरत ब्राइडल कलेक्शन में दीया मिर्जा बहुत सुंदर दिख रहीं थीं। अनीता डोंगरे के ब्राइडल लहंगे और ब्राइडल ज्वेलरी में दीया मिर्जा इस शो की शोस्टॉप रहीं। दीया नई दुलहन जैसी लग रहीं थीं।

वाणी कपूर
आईआईजेडब्ल्यू में वाणी कपूर नवरात्रि लुक में नज़र आईं। उन्होंने नीले रंग का एंब्रॉयड्री किया हुआ लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने बड़ी शानदार ज्वेलरी पहन रखी थी। वाणी के ईयररिंग और गले का हार उनकी पूरी लुक को मैच कर रहा था।

कृति सेनन
कृति हर ड्रेस और ज्वेलरी में बला की खूबसूरत लगती हैं। कृति ने अर्चना कोचर के डिज़ाइन किए हुए सफेद रंग के आउटफिट पर नक्षत्र की डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। सफेद ड्रेस और डायमंड ज्वेलरी में रैंप पर उतरी कृति किसी दीवा से कम नहीं लग रहीं थीं।


यामी गौतम
हाल्टर नैक ड्रेस में यामी ने भी शो स्टॉपर बनकर रैंप पर वॉक की। पल्लवी फोले की ज्वेलरी सारीज़ ब्लूस्टोन में यामी बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं। यामी ने मांग टीका, नथ और ईयर रिंग पहने थे।

भूमि पेडनेकर
रिलायंस ज्वेल की ज्वेलरी पहनकर भूमि ने रैंप पर वॉक की थी। उन्होंने मॉव गाउन पर रिलायंस का गले का हार और ईयर रिंग पहना हुआ था। इस लुक में भूमि किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।

शमिता शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी आईआईजेडब्ल्यू 2017 में शो स्टॉपर अवतार में नज़र आईं। उन्होंने सूर्या गोल्ड की ज्वेलरी पहनी थी। मनाली जगताप के गोल्डन लहंगे में शमिता कमाल दिख रहीं थीं। सूर्या गोल्ड, स्वारोव्स्की जैमस्टोन का ही हिस्सा है।



Click it and Unblock the Notifications
