Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने रचाई शादी, कुछ ऐसा था उनका वेडिंग लुक
खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता रह चुके पुनीत जे पाठक हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पुनीत और निधि झलक दिखला जा के सेट पर मिले थे। पुनीत एक कोरियोग्राफर-डांसर व एक्टर भी हैं। उनकी वेडिंग फंक्शन में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष सहित कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए।

हालांकि उनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के आने की उम्मीद थी, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेमो डिसूजा फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। बहरहाल, अगर पुनीत और निधि के वेडिंग लुक की बात की जाए तो यकीनन वह दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तो चलिए जानते हैं कैसा था दोनों का वेडिंग लुक-

पुनीत जे पाठक ने पहनी लाइट पिंक शेरवानी
पुनीत और निधि दोनों ने ही अपने वेडिंग डे के लिए पिंक कलर को चुना। पुनीत ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनीं। जिसे उन्होंने व्हाइट बॉटम के साथ टीमअप किया। इसके साथ पुनीत ने पीच कलर का साफा और दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ पुनीत से सिल्वर कलर की वॉच को भी पहना। वहीं पुनीत ने मोतियों की माला से अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया।
कुछ ऐसा था निधि का वेडिंग लुक
वहीं अगर निधि सिंह के ब्राइडल लुक की बात की जाए तो उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर गोल्डन व सिल्वर एंब्रायडरी की गई थी, जो लहंग को एक हैवी लुक दे रही थी। अपने वेडिंग लुक में निधि ने मेकअप को बेहद मिनिमल रखा। उनका आईमेकअप बेहद ही लाइट था। इसके अलावा उन्होंने लाइट शेड की लिपस्टिक को इसके साथ टीमअप किया। वहीं बात अगर एसेसरीज की हो तो उन्होंने चोकर, लॉन्ग झूमका स्टाइल ईयररिंग्स, नथ, चूड़ियों और माथापट्टी से अपने लुक को खास बनाया।
निधि ने पिंक लहंगे के साथ ग्रीन कलर की चूड़ियों को टीमअप किया।
बता दें कि पुनीत और निधि ने अगस्त में सगाई की थी। शादी से पहले दोनों से लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। पुनीत पाठक एबीसीडी, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर और नवाबजादे जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के गाने भुला दूंगा को भी डायरेक्ट किया।
हम पुनीत और निधि को उनके जीवन के नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और आशा करती हैं कि उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां हों।



Click it and Unblock the Notifications
