Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बीच वेकेशन पर लगाना है हॉटनेस का तड़का तो इन दीवाज़ की मोनोकिनी स्टाइल करें कॉपी
बॉलीवुड दीवाज़ अक्सर अपनी हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। चाहे वो बिकनी शूट हो या मोनोकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने की बात हो। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस अपनी बोल्ड अदाओं को दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपकमिंग फिल्म पठान के गानें बेशरम में बोल्ड मोनोकिनी पहन कर अपने फैंन्स और चाहने वालों को हैरान कर दिया। दीपिका ने गाने में पहनी गई खूबसूरत मोनोकिनी में अमेजिंग नजर आ रही हैं। दीपिका ने गानें में मोनोकिनी के संग अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपिका ने इससे पहले भी कई बार मोनोकिनी पहन कर हॉट शूट किया है, साथ ही कई फिल्मों में भी पहने नजर आई हैं। बॉलीवुड की कई दीवाज़ हैं, जो मोनोकिनी में अपने हॉटनेस के जलवे बिखेरती रहती हैं। आइये जानते हैं उन बॉलीवुड बेब्स के बारें में जो मोनोकिनी पहन कर पानी में आग लगाती हैं।

जान्हवी कपूर
नई पीढ़ी की अदाकारा जान्हवी कपूर कई बार मोनोकिनी पहन कर अपने जलवे बिखेरे है। हॉल ही में जान्हवी बीच वेकेशन पर थीं जहां पर उन्होंने बिकनी में भी हॉट पोज दिये। इससे पहले पिंक कलर की मोनोकिनी में जान्हवी ने अपने खूबसूरत और टोन्ड फिगर का शोऑफ किया। मोनोकिनी पहने जान्हवी भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फायर बन चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भी मोनोकिनी में काफी खूबसूरत नजर आती हैं। अनुष्का ने भी कई बार मोनोकिनी पहनकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। अपनी छुट्टियों के मजे लेने के दौरान अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ ग्रीन मोनोकिनी में नजर आ चुकी हैं। मोनोकिनीमें अनुष्का शर्मा ने अपनी अट्रैकटिव बॉडी को फ्लॉन्ट कर अपने करोड़ों फैंस का दिल लूटा।

मौनी रॉय
टीवी एक्ट्रेस और बॉलीवुड अदाकारा मौनी रॉय के हर लुक के फैंन्स दिवाने है। उनके ऊपर हर आउटफिट जंचता है। मौनी राय ने कई बार मोनोकिनी में हॉट पोज दिये हैं। ब्लैक मोनोकिनी पहन कर तो मौनी ने फैंस और अपने दिवानों को मैड ही कर दिया। मौनी बिकनी में भी शानदार लगती हैं। मोनोकिनी पहनकर मौनी रॉय अपने बार्बी डॉल जैसे छहरे फिगर को फ्लॉन्ट करती रहती हैं।

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल यानि की कैटरीना कैफ कई बार मोनोकिनी पहन कर अपने जलवे दिखा चुकी हैं। उनकी खूबसूरत बॉडी मोनोकिनी में तराशी हुई मूर्ती नजर आती है। मल्टीकलर में कैटरीना कैफ ने मोनोकिनी पहन कर हॉटनेस के जलवे कई बार बिखेरे हैं।
Photo Courtesy- Instagram



Click it and Unblock the Notifications
