Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पद्मावती के रोल में दीपिका या जोधा के रोल में ऐश्वर्या, कौन है आपकी पसंद
बॉलीवुड में पीरियड फिल्में जरूर हिट होती हैं और इन फिल्मों की सबसे खास बात होती है इनके एक्टर्स के कॉस्ट्यूम। पद्मावती का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के पद्मावती लुक को जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय के लुक से कंपेयर किया जा रहा है।
रानी पद्मावती फिल्म में दीपिका ने चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है और ऐश्वर्या ने भी फिल्म जोधा अकबर में भी राजपूत रानी जोधा बाई का किरदार निभाया था जिसका विवाह मुगल बादशाह अकबर से होता है।
दोनों ही एक्ट्रेस ने राजपूत रानी का किरदार बखूबी से निभाया है और उनका लुक भी एक-दूसरे से काफी मिलता है। भारी चोकर, जरदोसी लहंगा और राजपूताना कॉस्ट्यूम के लिए मुख्य रूप से ऑर्गेनिक टेक्सचर का प्रयोग किया गया है। लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि दीपिका और ऐश्वर्या में से कौन बेहतर लग रहा है?

राजपूती पोषाक
मेरी नज़र में तो दीपिका का लुक उस दौर की रानी से ज्यादा मिलता हुआ है जबकि ऐश्वर्या के लुक को कुछ वजहों से थोड़ा कमर्शियल रखा गया था। जोधा के डीप कट वाले ब्लाऊज़ थे जोकि शायद ही उस काल में महिलाएं पहना करती थीं।
जिस तरह से दीपिका ने दुपट्टा लिया है वह उस समय की महिलाओं के पहनावे से काफी मिलता है। शरीर के हर अंग का छिपा रहना, लंबी बाजुएं और कमर का ढका रहना, कमरबंद आदि पर संजय लीला भंसाली ने काफी ध्यान दिया है जिससे दीपिका का लुक एकदम असली लगता है।

जड़ाऊ ज्वैलरी
ज्वेलरी की बात करें तो ऐश्वर्या और दीपिका दोनों ने ही इस मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। रत्नों से जडित आभूषण दीपिका और ऐश्वर्या दोनों ने ही पहने हैं। दोनों ने ही खूबसूरत बाजू बंद और रजवाड़ी रखदी पहनी हुई हैं। हालांकि ऐश्वर्या की ज्वेलरी में पोल्की का काम ज्यादा किया गया था।

मेकअप और हेयर स्टाइल
मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो दीपिका और ऐश्वर्या ने न्यूड बेस पर काजल, लाइनर और गहरे रंग की लिपस्टिक लगाई है। हेयरस्टाइल में दीपिका की ब्रेड्स और प्लेटेड चोटी है, जैसे कि उस समय में राजपूताना रानी रखा करती थीं। वहीं ऐश्वर्या ने जोधा अकबर में अधिकतर ढीली चोटी की है।
कौन है ज्यादा खूबसूरत
सबसे खास बात है कि फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मिनी की तरह यूनी-ब्रो स्टाइल रखा है। दीपिका ने पहली बार ऐसा लुक अपनाया है और कहना पड़ेगा कि इसमें भी दीपिका काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि राजपूताना रानी के रोल में ऐश्वर्या, दीपिका से ज्यादा सुंदर लग रहीं हैं लेकिन अगर प्रमाणिकता के आधार पर आंका जाए तो दीपिका का लुक बिलकुल ठीक है।



Click it and Unblock the Notifications
