Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2018, दीपिका पादुकोण ने रिहाना के लुक को किया Copy

71वें कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर पूरी दुनियाभर की नज़रें सेलेब्रिटी के फैशन और स्टाइल पर टिकी हुई होती है। और हर बार की तरह इस बार भी रेड कारपेट पर बॉलीवुड बालाओं ने धूम मचा रखी है। यहां हर सेलिब्रेटी के फैशन सेंस और स्टाइल पर फैंस और मीडिया का सख्त पहरा रहता है, ऐसे में छोटी सी चूक से फैशन पुलिस सेलिब्रेटी की गलतियों को किसी क्राइम से कम नहीं मानते है।
इस बार रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण के जलवों के भी खूब चर्चे हैं। कांस के दूसरे दिन दीपिका ने अल्बर्टा फेरेट्टी की मेटालिक ड्रेस पहनी थीं। इस आउटफिट में दीपिका बहुत सेक्सी और बोल्ड दिख रहीं थीं। लेकिन इस बार दीपिका से एक चूक हो गई। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक मैगजीन के शूट के लिए रिहाना ने भी अल्बर्टा फेरेट्टी का ऐसा ही आउटफिट पहना था। दीपिका की ड्रेस का रंग गोल्ड है जबकि रिहाना ने सिल्वर रंग की ऐसी ही ड्रेस पहनी थी। यहां तक कि इन दोनों सेलेब्रिटीज़ की एसेसरीज़ तक एक जैसी थी।

इस बात से हर कोई हैरान है कि आखिर दीपिका को किसी अन्य सिलेब्रिटी को कॉपी करने की क्या जरूरत थी। भले ही दीपिका की ये ड्रेस कॉपी की हो लेकिन फिर भी उनकी टीम ने इसे अलग दिखाने की पूरी कोशिश की है।

चूंकि, दीपिका लॉरियल की ब्रांड अंबैस्डर हैं इसलिए उनकी ये गलती किसी से भी हजम नहीं हो पा रही है। रेड कारपेट पर दीपिका को कुछ अलग और नया आउटफिट चुनना चाहिए था और कांस जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर हर किसी की नजर सेलिब्रेटी के स्टाइल और आउटफिट होती है। इस जगह तो दीपिका को ये गलती करने से बचना चाहिए था। हालांकि फैंस को को दीपिका का ये लुक बहुत पसंद आया। इस ड्रेस में दीपिका को देख एक बार भी फिल्म 'कॉकटेल' की वेरोनिका याद आ गई।



Click it and Unblock the Notifications
