Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इंटरनेशनल मैग्जीन ने भी माना दीपिका के ड्रेसिंग सेंस को, शामिल किया बेस्ट ड्रेस सेलिब्रेटी में
वॉग, वैनिटी फेयर और पीपल जैसी फेमस मैगजीन ने दीपिका को कांस में बेस्ट ड्रेस पहनने वाले सेलिब्रेटी में किया शामिल।
कांस में दीपिका ने रेड कार्पेट पर चलकर अपनी खूबसूरती से न सिर्फ दीवाना बना दिया है बल्कि सबको अपने ड्रेसिंग सेंस से हैरान भी कर दिया है। दीपिका के रेड कार्पेट पर वन शोल्डर गाउन अवतार देखने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैग्जीन वॉग, पीपल और वैनिटी फैयर ने दीपिका का बेहतरीन ड्रेस पहनने वाली सेलिब्रेटी की सूची में शामिल किया है।
अभी तक दीपिका को उनके स्टाइल सेंस को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट सुनने के लिए मिले है। लेकिन कांस में अपने बोल्ड और कॉन्फिडेंस लुक से उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी है।

Marchesa गाउन में दिखी सबसे जुदा
कांस के ओपनिंग नाइट में रेड कार्पेट पर शिरकत करते हुए दीपिका ने Marchesa गाउन, Jimmy Choo हील और बैग तथा DeGrisogono की ज्वेलरी पहन रखी है। स्मोकी आईज और डार्क मेकअप में दीपिका सेलिब्रेटिज में सबसे जुदा नजर आ रही थी।

वन शोल्डर में दिखी ग्रीक गोडेस
कांस के दूसरे दिन दीपिका ने बर्डन मैक्सवेल का डिजाइनर डार्क ग्रीन कलर का वन शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना था जो उनके पर्सनेलिटी को काफी सूट कर रहा है।

स्टाइलिश ने दिया बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक
वॉग को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका के स्टाइलिश एलिजाबेथ स्लाट्जमेन ने कहा कि इस इवेंट के लिए उन्हें कॉन्फिडेंस और हैवी कलर थीम चुना था। हमने उनकी पर्सनेलिटी से जुड़े रंगों को बाहर लाने की कोशिश की थी।

रेड कार्पेट पर चलना है फन
दीपिका ने कहा कि कोई पहले से रेड कारपेट के लिए प्लान बना सकता है, लेकिन जब समय आता है तो कोई कुछ और पहनने के बारे में सोच सकता है। बाद में उन्होने कहा कि रेड कार्पेट पर चलना किसी मस्ती से कम नहीं है



Click it and Unblock the Notifications
