Cannes 2018 रेडकार्पेट पर दीपिका ने अपने स्‍टाइल से कांस की शाम बना दी गुलाबी

Cannes 2018: Deepika Padukone walks Red Carpet in Pink Frilly Gown on Day 2; Watch Video । Boldsky

71वें कांस फिल्‍म फेस्टिवल 2018 की रेड कार्पेट पर अपनी आखिरी झलक में दीपिका पादुकोण ने अपने कम्‍फर्ट जोन से निकलते हुए फिसरी पिंक कलर के गाउन में नजर आई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण के दूसरे दिन भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।

इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर दीपिका फियरी पिंक लुक में नज़र आईं। आशी स्टूडियो की इस डिजाइनर ड्रेस में वह नए अवतार में नजर आईं। हालांकि, इस बार उनकी ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके टैटू की हुई। पिंक गाउन के साथ लॉन्‍ग रफल्‍ड ट्रेन में बॉलीवुड की ये दीवा सबसे अलग और हटकर लग रहीं थीं।

Deepika Padukone goes Dramatic in Pink at Cannes 2018

इस बार दीपिका की स्‍टाइलिस्‍ट शालीना नथानी थी। इस साल कांस में दीपिका की इस ड्रेस ने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। दीपिका का ये आउटफिट आशी स्‍टूडियो के स्प्रिंग/समर 2018 के कोचर कलेक्‍शन से चुना था। कांस के पहले दिन दीपिका जुहेर मुराद की व्‍हाइट शियर लेस गाउन में नज़र आई थीं जबकि दूसरे दिन दीपिका का लुक पिंक, पर्पल और गोल्‍ड के शेड्स में और भी ज्‍यादा बोल्‍ड और सेक्‍सी लगा।


अपने इस लुक को और भी ज्‍यादा सेक्‍सी बनाने के लिए दीपिका ने स्‍मोकी आई लुक अपनाया था। हैवी आई‍ लाइनर और मस्‍कारा के साथ दीपिका काफी बोल्‍ड दिख रहीं थीं।उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग पिंक हील्स पहनी थीं जो उनको परफेक्ट लुक दे रही थीं।

Deepika Padukone goes Dramatic in Pink at Cannes 2018

दीपिका ने ली स्‍टाइला स्‍मोकी शैडो के साथ लॉरियाल की न्‍यूड मैट लिपस्टिक लगाई थी। हेरस्‍टाइल में उन्‍होंने ऊंचा जूड़ा यानि हाई बन बनाया था और दीपिका का ये हेयरस्‍टाइल इस बार के फेस्टिवल में सबसे अलग और अनोखा दिख रहा था।

Deepika Padukone goes Dramatic in Pink at Cannes 2018

वहीं मीडिया से बात करने के दौरान दीपिका पर्पल विक्‍टोरिया हयास सूट में नज़र आईं। इस 32 वर्षीय एक्‍ट्रेस ने सूट के साथ पिन स्‍ट्रेट हेयरस्‍टाइल रखा था। इसके साथ उन्‍होंने मिशो डिजाइंस की ज्‍वेलरी पहनी थी।

Deepika Padukone goes Dramatic in Pink at Cannes 2018


वहीं अपने दूसरे लुक में दीपिका मेटालिक गोल्‍ड एल्‍बर्टा फेरेट्टी गाउन में नज़र आईं। नीले पानी के किनारे पोज़ देते हुए दीपिका और उनकी गाउन दोनों की बहुत खूबसूरत लग रहे थे। 11 मई को कांस फिल्‍म फेस्टिवल में पहुंची दीपिका पादुकोण ने कई लोगों को स्‍टाइल और फैशन के टिप्‍स दिए। कांस 2018 में लॉरियल की तीन ब्रांड एम्‍बेसेंडर में ऐश्‍वर्या राय और सोनम कपूर के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं।

ऐश्‍वर्या पहले ही अपनी बेटी के साथ फ्रेंच रिविएरा पहुंच गई थी और 12 मई को रेड कारपेट पर उतरेंगी वहीं सोनम कपूर 14 मई और 15 मई को रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखरेंगीं। कांस फिल्‍म फेस्टिवल 2018 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड बालाओं का जलवा देखने के लिए हर कोई बेचैन रहता है।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 14:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion