Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
दीपिका पादुकोण ने सस्ती मल्टीकलर साड़ी पहन दिया लग्जीरियस ट्विस्ट, देखें खूबसूरत अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने स्टाइलिश और खूबसूरत लुक्स से हर किसी को चौंका देती है। दीपिका अपने कमाल के पैशन सेंस और पर्सनालिटी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। दीपिका के फैंस उनके फैशन सेंस को फॉलो करते है।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत लुक शेयर किया है। दीपिका पादुकोण साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

दीपिका पादुकोण साड़ी लुक
दीपिका पादुकोण मल्टीकलर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। दीपिका की खूबसूरत येलो, ब्लू शेड्स वाली साड़ी डिजाइनर पायल खंडेलवाल ने डिजाइन की है। दीपिका ने साड़ी के साथ यलो हाईनेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है। दीपिका ने साड़ी के साथ स्काई ब्लू कलर के ईयररिंग्स पहने हुए है। दीपिका का ये खूबसूरत लुक कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आएगा। दीपिका पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण मेकअप
दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू में बता चुकी है उन्हें लाइन और ब्राउन शेड मेकअप पसंद है। दीपिका पादुकोण ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया है। दीपिका ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने चीकबोन्स पर पिंक ब्लशर और हाइलाइट लगया हुआ है। उनके आई मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्राउन आईशैडो लगाया हुआ है। ब्राउन आईशैडो और लाइट शैड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने अपनी आईब्रो पर भी ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया है। बन हेयरस्टाइल में दीपिका बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

दीपिका पादुकोण की साड़ी की कीमत
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर महंगे आउटफिट पहने नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की ड्रेस की कीमत लाखों में होती है लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण कम कीमत की साड़ी पहने नजर आईं है। दीपिका पादुकोण की इस साड़ी को आम महिलाएं खरीद सकती हैं। दीपिका पादुकोण की साड़ी की कीमत लगभग 20 हजार रुपए है। उनकी साड़ी 19800 रुपए की है।



Click it and Unblock the Notifications
