Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
भंसाली नहीं इस बार सब्यसाची के लिए दीपिका बनी "रानी सा"


दीपिका और सब्यसाची जब जब किसी प्रोजेक्ट पर साथ नजर आते है, उसके नतीजे बहुत ही शानदार नजर आते हैं। पद्मावत में पद्मावती के रोल में अपने राजसी लुक के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। ये फोटोशूट उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लिए करवाया है।
इसमें दीपिका बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस बार ट्रेडिशनल अवतार लिया हुआ है। दीपिका के इस नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को सब्यसाची ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपनी कुछ यादों को भी शेयर किया है। दीपिका शेयर की गई फोटो में काफी सुंदर दिख रही हैं।

मां से मिली प्रेरणा
सब्यसाची ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि इस कलेक्शन की प्रेरणा उन्हें उनकी मां से मिली है। इस कलेक्शन में उनका इमेजिनेशन नजर आ रहा है।

रॉयल लुक
तस्वीरों में दीपिका के मेकअप से लेकर उनकी साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी हर एक चीज एक दम परफेक्ट लग रही है। उनकी एक तस्वीर में उन्होंने सिर पर बोड़ला और माथे पर बिंदी भी लगाई है। इस तस्वीर में दीपिका का लुक देखते बन रहा है

ग्रेसफुल लुक
सब्यसाची के इस नए कलेक्शन के लिए बंगाल में बीते वक्त में साड़ी पर किए जाने वाले काम को ध्यान में रखा है। इन तस्वीरों में दीपिका सच में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक
ये पहली नहीं है जब दीपिका ने ग्रेसफुली सब्यसाची की ड्रेस को कैरी किया हैं। कई मौकों पर वो सब्यसाची के आउटफिट्स या साड़ी में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में बेडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ प्रकाश पादुकोण को मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड में और एचटी स्टाइल अवॉर्ड में भी सब्यसाची साड़ी में नजर आई।

हरा शरारा
इससे पहले दीपिका पद्मावत के सक्सेस को सेलिबेट करने के लिए एक राजस्थानी रेस्टोरेंट पहुंची थी, जहां वो सब्यसाची के हरे रंग के शरारा पहनकर पहुंची थी।

बला की लग रही थी खूबसूरत
एक इवेंट पर दीपिका, सब्यसाची की sequined ब्लाउज के साथ शीर ब्लैक ड्रेस में नजर आई थी। जिसमें वो काफी कमाल की लग रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
