Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ब्लैक लेदर ड्रेस में दीपिका पादुकोण के इस लुक के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइन भी हुईं फेल
दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी गहराइयां रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी और इसलिए इन दिनों दीपिका मूवी की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं। ऑरेंज विंटर ड्रेस से लेकर ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर ड्रेस, हर लुक में वह कमाल नजर आई हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपने लेदर ड्रेस लुक से अपने फैन्स को हैरान कर दिया है। इस मिनी ड्रेस में दीपिका बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आप किसी पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं दीपिका पादुकोण का ब्लैक लेदर मिनी ड्रेस लुक-

दीपिका पादुकोण के इस लुक को उनकी स्टाइलिस्ट शालेना नथानी ने स्टाइल किया और यकीनन वह बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही थीं।ं दीपिका ने इस लुक में हाल्परन की ब्लैक मिनी ड्रेस को कैरी किया था। जिसमें एसिमेट्रिक शोल्डर लाइन, कमर पर कट-आउट डिटेल उसे और भी खास बना रहा था। इस वन-शोल्डर लेदर आउटफिट का अपना एक अलग ही लुक है, जो इसे पार्टी में पहनने के लिए एकदम सही बनाता है। इस पोशाक की कीमत 552 अमेरिकी डॉलर है जो लगभग 41,400 रुपये होने के आसपास है।

दीपिका ने इस लेदर आउटफिट को मैचिंग लेस-अप हील्स के साथ टीमअप किया। वहीं एक्सेसरीज में उन्होंने गोल्ड टोन्ड लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स को कैरी किया। उनका स्मोकी आई मेकअप ऑन पॉइंट था और वेट-हेयर स्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

तो आपको दीपिका पादुकोण का यह ब्लैक मिनी ड्रेस में ग्लैमरस अवतार कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
