Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
पठान के सेट से नियॉन येलो बिकनी में दीपिका की फोटो हुई लीक, ये है इस ग्लैमर्स बिकनी की कीमत
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, इन दिनों स्पेन में पठान की शूटिंग कर रही हैं और हाल ही में पैपराज़ी द्वारा उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक की, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थी। पैपराज़ी द्वारा कैप्चर किए गए बीच लुक में, दीपिका को नियॉन येलो बाथिंग सूट में देखा गया। इस बिकनी में वह समर फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था दीपिका का यह बीच लुक-

36 वर्षीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लुइसा बल्लू पीले रंग की मोनोकिनी पहनी थी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ दिख रहा था कि दीपिका ने ब्राइट येलो कलर का सिग्नेचर एसिमेट्रिकल वन पीस स्विमसूट पहना हुआ था। स्विमसूट में वाइड सेल्फ़-टाई स्ट्रैप और लार्ज गोल्ड टोन्ड ओर रिंग भी था। इस बाथिंग सूट की कीमत 360 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) है।
पीले रंग की मोनोकिनी के अलावा, दीपिका को एक ब्लैक एंड व्हाइट बिकनी टॉप और एक मैचिंग सैरोंग के साथ एक स्पेनिश समुद्र तट पर भी देखा गया था, जब वह अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म पठान की शूटिंग कर रही थी। अंडरवायर्ड ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बिकनी टॉप और ब्लैक फ्रिंज के साथ मैचिंग सैरोंग में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने अपने बालों को एक बन में बनाया था और खुद को स्टाइल करने के लिए मैटेलिक बैंगल्स और एक मैचिंग सिल्वर और गोल्ड डैंगल्स इयररिंग्स को स्टाइल किया।
दीपिका के यह लेटेस्ट स्विमसूट यकीनन इस समर में आपकी वार्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं। तो आपको दीपिका का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
