Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
दीपिका पादुकोण या कर्टनी कार्दशियन रेड ड्रेस में किसका लुक है बेहतर, देखें फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण के फैंस उनके फैशन स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। दीपिका अक्सर अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण रेड कारपेट से लेकर एयरपोर्ट पर स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं।

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गहराईयां के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से एक्ट्रेस ने वर्चुअल इवेंट के द्वारा फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वर्चुअल इवेंट के दौरान अभिनेत्री का स्टनिंग अंदाज देखने को मिला है। लास्ट ईयर रेड लेदर ड्रेस में कर्टनी नजर आईं थी। कर्टनी ने हैलोवीन के दौरान रेड कलर का लेदर आउटफिट पहना था। रेड ड्रेस के साथ कर्टनी ने लाइट मेकअप और स्ट्रेट हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। चलिए देखते हैं रेड आउटफिट को दीपिका या कर्टनी किसने बेहतर तरीके से किया कैरी।

दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज
दीपिका पादुकोण ने वर्चुअल इवेंट के दौरान रेड कलर की बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ था। लेटेक्स फैब्रिक की बॉडीकॉन ड्रेस में दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड लग रही हैं। दीपिका पादुकोण का लेदर आउटफिट इंटरनेशनल ब्रांड मिलो मारिया के कलेक्शन से ली गई है। रेड ड्रेस को फॉक्स लेदर से बनाया गया है। रेड ड्रेस की प्लजिंग नेकलाइन ड्रेस को काफी बोल्ड बना रहा है। आउटफिट में क्रिस क्रॉस हॉल्टर नेकलाइन आउटफिट को स्टाइलिश के साथ साथ कंफर्टेबल भी बना रहा है।

दीपिका पादुकोण मेकअप
दीपिका पादुकोण ने रेड ड्रेस के साथ शानदार मेकअप कैरी किया हुआ है। दीपिका पादुकोण ने रेड आउटफिट के साथ डार्क मैरुन कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। आई मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्राउन आई मेकअप कैरी किया हुआ है। दीपिका पादुकोण ने वेवी हेयरस्टाइल बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया है।

कर्टनी कार्दशियन
हॉलीवुड मॉडल कर्टनी कार्दशियन अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि कर्टनी रेड कलर की लेदर ड्रेस पहने दिख चुकी हैं। कर्टनी कार्दशियन ने रेड आउटफिट के साथ शॉट हेयर और लाइट मेकअप किया हुआ है। लाइट मेकअप में कर्टनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 42 साल की कर्टनी रेड ड्रेस में काफी बोल्ड लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
