Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
एयरपोर्ट पर ग्रेसफुल लुक में नज़र आई दीपिका रणवीर की जोड़ी

इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हाल ही में मुंबई लौटी थी और आज सुबह ही बॉलीवुड के ये दोनों सितारे बैंगलोर के लिए निकले। आपको बता दें की बैंगलोर में इनकी शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर यानी कल आयोजित किया जायेगा।

अपनी शादी के बाद से ही रामलीला की इस सुपरहिट जोड़ी ने एयरपोर्ट लुक को ट्रेडिशनल टच दे दिया है। एक बार फिर इन्होंने सब्यसाची के डिज़ाइन को अपनी पसंद बनाया। जी हां, अपने शादी के जोड़े के बाद, दीपवीर एयरपोर्ट लुक के लिए भी स्टार डिज़ाइनर के कपडे सिलेक्ट किए।

मगर पिछली बार की तरह इस बार रणवीर और दीपिका ने अपने कपड़ों का रंग मैच नहीं किया। दीपिका ने जहां क्रीम कलर चुना तो वहीं रणवीर सफ़ेद और कुछ प्रिंट्स के साथ नज़र आए।

दीपिका पादुकोण ऑफ-वाइट रंग के अंगरखा कुर्ता में दिखीं जिसके साथ उन्होंने चूड़ीदार पायजामा पहना था। इसके साथ उनका डिज़ाइनर दुपट्टा चार चांद लगा रहा था। साथ में उन्होंने आरामदायक जूती और कानों में खूबसूरत और बड़े ईयररिंग्स कैरी किए। उनके इस नई दुल्हन वाले लुक को पूरा कर रहा था उनके हाथों का लाल चूड़ा और गले का मंगलसूत्र।

रणवीर सिंह ने कुर्ता पहना जिसकी बांह उन्होंने आधी चढ़ा ली, इसके साथ उन्होंने पायजामा और क्रीम रंग के जूती डाली। अपने इस डैशिंग लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने प्रिंटेड बंधगला जैकेट और काला चश्मा पहना हुआ था।

दीपिका के होमटाउन में होने वाली इस रिसेप्शन पार्टी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस इवेंट के लिए दीपिका और रणवीर ने शहर के लीला पैलेस होटल का बॉलरूम बुक करवा लिया है।

बैंगलोर के बाद ये न्यूली वेड्स कपल मुंबई लौटेंगे जहां ये दूसरी रिसेप्शन पार्टी देंगे। ये पार्टी मुंबई के ग्रैंड हयात में 28 नवंबर को होगी जिसमें रणवीर सिंह का परिवार रहेगा। इस पार्टी में इस कपल के बॉलीवुड फ्रेंड्स भी शरीक होंगे।



Click it and Unblock the Notifications