Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में हुई शुरु, एथनिक लुक में दिखी होने वाली दुल्हिनयां
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। शादी की शुरुआत दीपिका पादुकोण के बैंगलुरु स्थित घर नंदी पूजा की रस्म से हुई। जहां परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए। इस मौके पर दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए हुए सैफरॉन रंग के सूट में नजर आईं। उन्होंने कानों में बड़े बड़े गोल्ड और पोल्की ईयररिंग्स पहने हुए थे। ड्रेस के साथ मैचिंग दुपट्टा भी इस ड्रेस का लुक और बढ़ा रहा है। दीपिका ने इस दुपट्टे को शॉल की तरह कवर किया है, दीपिका की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।
दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शलीना नताली ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की दो फोटो शेयर की है। शुक्रवार को हुए इस पूजा में दीपिका पादुकोण बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो होगा। हालांकि दीपिका और रणवीर ने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है।

अब शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और पहली रस्म नंदी पूजा की गई। बताया जा रहा है कि रणवीर दीपिका की शादी पंजाबी-सिंधी रीति रिवाजों और साउथ इंडियन परंपराओं दोनों तरह से होगी।
खबरों की मानें तो शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे। इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।



Click it and Unblock the Notifications