Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
दीपवीर मुंबई रिसेप्शन: गोल्डन साड़ी में गोडेस सी नजर आई दीपिका, स्कर्ट में आए रणवीर सिंह

बी-टाउन की टॉप जोड़ी में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने खास रिश्तेदारों और फ्रैंड्स के लिए बुधवार को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी दी।

जिसमें इस न्यूली मैरिड कपल ने अपने शानदार लुक से मीडिया और फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई में अपने इस ग्रांड फेस्टिवल के लिए दीपवीर की जोड़ी ने सब्यसाची को न चुनकर किसी और डिजाइन के आउटफिट्रस में नजर आए। जी हां, मुंबई रिसेप्शन के लिए दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला का आउटफिट पहना है। वहीं, रणवीर रोहित बल के आउटफिट में नजर आए।

मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीर को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर करते ही ये तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में बाजीराव-मस्तानी की जोड़ी काफी रॉयल लुक में दिखाई दे रहे हैं। हर सेरेमनी की तरह दीपवीर ने इस फंक्शन में भी एक दूसरे को पूरी तरह से मैचिंग किया हुआ था।

इसमें दीपिका ने जहां अबू जानी की डिजाइन की हुई आइवरी और गोल्डन वर्क वाली चिकनकारी साड़ी पहनी थी, वहीं रणवीर सिंह ने मैचिंग कलर्स व वर्क में बंदगला और इसके साथ स्कर्ट कैरी की थी। दीपिका पादुकोण ने अपने इस रिसेप्शन के लुक को कम्प्लीट करने के लिए मांग में सिंदूर और गले में हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हुए नजर आई।

बता दे इससे पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन दिया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
