Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका-रणवीर, मैचिंग ऑउटफिट्स में हुए स्पॉट

बी-टाउन की फेमस जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनकी शादी को लेकर फैंस में गज़ब का उत्साह है। बॉलीवुड के ये दोनों सितारे मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना होने से पहले स्पॉट किए गए।

ये जोड़ी ना सिर्फ एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करती नज़र आयी बल्कि इन्होंने अपने ऑउटफिट्स के कलर भी मैच करते हुए पहने। इन तस्वीरों में देखिये ये कितने खूबसूरत नज़र आ रहे हैं।

दुल्हन बनने से पहले एयरपोर्ट के लिए चुना सफ़ेद रंग
रणवीर और दीपिका इटली के लेक कोमो के लिए निकले जहां ये 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। दुल्हन बनने जा रही दीपिका पादुकोण व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में देखी गईं। उन्होंने बालों को बीच से पार्टिशन किया हुआ था और साथ में न्यूड लिपस्टिक कैरी की। वहीं इनके बाजीराव ने बंधगला सूट कैरी किया हुआ था जिसके साथ उन्होंने उसी रंग का हेरम पैंट पहना।

लाल जोड़े में नहीं आएंगी नज़र
बिपाशा बसु से लेकर इसी साल शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने अपनी ज़िंदगी के खास दिन के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना था लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह से अनुष्का शर्मा ने लीक से हटकर अपनी शादी के जोड़े का रंग चुना, दीपिका भी कुछ ऐसा ही करने वाली हैं।

फैंस का किया शुक्रिया
शादी से पूर्व ये इस जोड़ी की ये आखिरी तस्वीर है और मुंबई एयरपोर्ट पर अपने फेवरेट स्टार्स को देख कर फैंस काफी खुश हुए। इस दौरान इस जोड़ी ने मीडिया को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद दीपवीर दो रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। एक पार्टी बैंगलोर तो दूसरी मुंबई में होगी। मुंबई रिसेप्शन पार्टी की डेट कंफर्म हो चुकी है, ये 1 दिसंबर को इसी साल आयोजित होगी।



Click it and Unblock the Notifications
