Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक में नजर आए दीपवीर, मैचिंग आउटफिट्स में पहुंचे सिद्धिविनायक

न्यूली मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इन दिनों सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं। शादी से लेकर रिसेप्शन तक के लुक की वजह से वो 'टॉक ऑफ द टाउन' बने हुए है। हाल ही में मुंबई में दिए रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर का रॉयल लुक अभी तक नजरों के सामने घूम ही रहा था कि इस शादीशुदा जोड़े का एक और लुक सामने आ गया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल शुक्रवार को दीपवीर की जोड़ी अपने परिवार समेत सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। इस मौके पर ये जोड़ा फिर से मैचिंग आउटफिट्स में नजर आया।

दीपिका और रणवीर ने इस खास मौके पर सब्यसाची के डिजाइन किए आउटफिट्स पहनें, जिसमें दोनों ही सिम्पल और एलिगेंट दिखाई दे रहे थे। सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नजर आए।

दीपिका ने जहां लाइट गोल्डन रंग का लॉन्ग गाउन कुर्ता और प्लाजो के साथ हैवी दुप्ट्टा कैरी किया हुआ था और अपने इस सिम्पल लुक को कम्प्लीट करने के लिए दीपिका गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर और गोल्डन हैवी ईयररिंग्स के साथ हाफ कल्च बालों में लुक कम्प्लीट किया था। वहीं रणवीर ने दीपिका को मैचिंग करते हुए चूड़ीदार कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। इसी के साथ बंधगला जैकेट और सनग्लास में रणवीर काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को मैच करते हुए मैचिंग फुटवियर भी पहने हुए थे।



Click it and Unblock the Notifications
