Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का न्यू लुक क्यों हो रहा है वायरल!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अकसर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते है। केजरीवाल की सियासी सफर के शुरुआती दिनों में उनका मफलर और चप्पल वाला लुक काफी वायरल हुआ था जिस वजह से लोग उन्हें मफलर मैन के नाम से बुलाने लगे थे। दिल्ली में और सियासी गलियारों में उनके के इस लुक को कई लोगों ने सादगी का नाम दिया तो कइयों ने मजाक भी बनाया।
इतना ही नहीं दिल्ली का सीएम होने के बाद भी उन्हें कई बड़े कार्यक्रमों में साधारण इंसान की तरह ही देखा गया है और कई बारवो इसी वजह से विपक्षियों ने उन पर निशान साधते हुए भी कहा है कि कैसे एक सीएम इतने बड़े कार्यक्रमों में चप्पल पहनकर चलते जाते हैं। इतना ही नहीं कई मौकों पर उन्हें बिना इनशर्ट किए हुए कमीज के साथ देखा है।

लेकिन हाल ही में दिल्ली के सीएम केजरीवाल दक्षिण कोरिया के सियोल दौरे पर गए हुए हैं और उनका वहां एक नया लुक सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस लुक में वो पूरे फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। सीएम बनने के बाद केजरीवाल को पहली बार इस तरह के फॉर्मल लुक में देखा जा रहा है। इस फोटो में केजरीवाल पैंट और गुलाबी शर्ट और पैर में फॉमल शूज पहने हुए फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। ये फोटो सीएम केजरीवाल के सहयोगी ने सोशल मीडिया में शेयर की है।
ट्वीटर पर लोग ले रहे चुटकी
हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ये लुक खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा ट्वीटर पर भी लोग उनके इस लुक की चुटकी लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
