Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
राधे सॉन्ग जूम जूम में दिखा दिशा पटानी का ग्लैमरस और सिजलिंग लुक, देखें फैशनेबल अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना जूम जूम रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दिशा पटानी और सलमान खान का गाना काफी ट्रेंड कर रहा हैं। सॉन्ग में सलमान खान और दिशा पटानी फैशनेबल लुक में नजर आ रहे हैं।

इस सॉन्ग में एक्ट्रेस पिंक कलर और प्रिटेंड रेड कलर के समर आउटफिट में नजर आईं हैं। वहीं सलमान खान काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। चलिए देखते हैं एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक। दिशा पटानी रेड कलर की इस शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फ्लोरल प्रिटेंड रेड कलर आउटफिट में दिशा पटानी
दिशा पटानी ने डीप नेकलाइन वाला फुल स्लीव क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। इस रेड कलर के प्रिटेंड आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर के शूज पहने हुए हैं। दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया हैं। दिशा पटानी के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। दिशा पटानी रेड आउटफिट के साथ ग्लॉसी और लाइट मेकअप किया है। ग्लॉसी आई मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस प्रिटेंड ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने वेवी हेयरस्टाइल बनाया हुआ है।

व्हाइट ड्रेस में दिशा पटानी
दिशा पटानी व्हाइट आउटफिट में काफी फ्रेश लग रही हैं। व्हाइट ब्रैलेट टॉप और मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के ब्रैलेट टॉप पर सिल्वर वर्क किया हुआ है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए है। डीवा ने लाइट मेकअप और लाइट ज्वैलरी कैरी की हुई है। दिशा के मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है।

पिंक ड्रेस में दिशा पटानी
दिशा पटानी पिंक ड्रेस में बार्बी डॉल लग रही हैं। दिशा पटानी ऑफ शोल्डर नेट फैब्रिक पिंक कोर्सेट टॉप को कैरी किया है। पिंक मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक और पिंक कलर के स्नीकर्स पहने हुए है। सिल्वर-टोन्ड स्टड और रिंग के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने हेवी कर्ल्स हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक जैकेट और जींस में सलमान खान
सलमान खान फुल स्लीव क्लासिक ब्लैक जैकेट और ब्लैक जींस में काफी कूल लग रहे हैं। उनके ब्लैक जैकेट पर रेड और व्हाइट फूल और डॉट वर्क किया हुआ है। सलमान खान ने जैकेट के साथ सिंपल ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। ब्लैक जींस में सलमान खान काफी कूल लग रहे हैं। ब्लैक शूज के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।



Click it and Unblock the Notifications
